फलदार वृक्ष लगाकर एक पेड़ मां के नाम अभियान का जिलाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) : रविवार को एक पेड़ मां के नाम एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भुजौली कालोनी के बूथ संख्या 253 पर फलदार वृक्ष लगाते हुए अभियान के शुभारंभ के अवसर पर कहीं।इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के साथ ही डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य मां के नाम एक पेड़ लगाना और एक स्थाई स्मृति बनाना है जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे व अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। अभियान के जिला सह संयोजक आनंद प्रकाश शाही ने कहा कि मां और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार है और इस पहल के माध्यम से हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं । इस अभियान में सभी को आगे आकर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना है। इस दौरान भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंद चौरसिया, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक मिश्रा, मनीष मल्ल, शीतल गुप्ता, अज्जू वारसी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

2 minutes ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

17 minutes ago

“जनगणना 2027: विकास, राजनीति और समाज का नया ब्लूप्रिंट”

भारत की जनगणना 2027: सुप्रीम कोर्ट की मुहर के साथ डेटा क्रांति की ओर बढ़ता…

17 minutes ago

आस्था का बाज़ारीकरण: वीआईपी दर्शन बनाम आम श्रद्धालु, बराबरी पर बड़ा सवाल

आस्था या सुविधा? वीआईपी दर्शन पर उठते गंभीर सवाल भारत में धर्म और आस्था केवल…

32 minutes ago

आभासी माध्यमों की भाषा से मौखिक परंपराओं को चुनौती: प्रो. जीएन देवी

राष्ट्रीय संगोष्ठी में मौखिक परंपराओं पर मंथन, एआई की भाषा को बताया चुनौती गोरखपुर (राष्ट्र…

2 hours ago

सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: प्रभाकर दुबे

सहजनवां/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वार्ड/गांव सम्पर्क अभियान के…

3 hours ago