भाजपा सरकार नहीं बता पा रही आठ साल में अपना कोई विकास -विजय रावत


देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।
छात्रों व बेरोजगार नौजवानों ने बरहज मुक्तिधाम पर महंगाई बेरोजगारी हटाने के लिए स्वस्छता अभियान चलाया इस दौरान लिलकठ मंदिर से मुक्तिधाम तक सड़क पर झाड़ू लगाकर महंगाई बेरोजगारी के खिलाफत विरोध प्रदर्शन कर 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार महंगाई बेरोजगारी चरम पर है और भाजपा सरकार इन सब पर क़ाबू पाने के बजाय जनता को गुमराह कर जाति को जाति से लड़ाने का काम कर रही हैं। इसे जनता समझ चुकी है और अब बहकावे में आने वाली नहीं हैं और सत्ताईस में सपा सरकार बनाकर महंगाई बेरोजगारी को हटाने का काम करेगी। सपा नेता रणविजय सिंह ने कहा सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नही था वह जो कहती थी वह करती थी लेकिन जबसे भाजपा की सरकार बनी है सिर्फ़ और सिर्फ़ जनता से झुठे वादे कर रही हैं जिसे जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी पूर्व महासचिव युवजन सभा इमामुदीन खाँ ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार लुट क़ानून व्यवस्था सब कुछ ख़त्म हो चुका है क़ानून व्यवस्था तो इस तरह चौपट हो चुकी हैं कि आए दिन लुट हत्याएं आम बात हो चुकी है। इस दौरान विकास यादव, अनिल शर्माओ, राकेश सिंह, दिनेश यादव, भवन कुमार, सनोज यादव, संजय सिंह, राहुल तिवारी, सत्येंद्र कुमार अनिश शर्मा आदि उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भाटपाररानी में 1477 लीटर अवैध शराब नष्ट, 115 मुकदमों से था संबंध

ऑपरेशन क्लीन के तहत न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई, अंग्रेजी, देशी और कच्ची शराब…

2 minutes ago

प्राचार्य प्रो. शम्भुनाथ तिवारी के पांच वर्षीय कार्यकाल की पूर्णता पर सम्मान समारोह आयोजित

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज में सोमवार को प्राचार्य…

7 minutes ago

बेलौना मोड़ पर धरने पर बैठे ग्रामीण, जर्जर तार बदलने और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग

सिकंदरपुऱ /बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) तहसील क्षेत्र के बेलौना गांव में जर्जर बिजली के…

39 minutes ago

घोषणाओं की गूंज में दब न जाएं जनता के सवाल

मंचों से विकास के दावे, जमीन पर परिणामों का इंतजार, रोजगार,शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं…

44 minutes ago

पदयात्राओं से घर-घर पहुंचेगी भाजपा, एसआईआर पर लोगों को करेगी जागरूक

जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक, विपक्ष पर भ्रम फैलाने का लगाया…

47 minutes ago

डीएम ने दिए सख्त निर्देश, गांव-गांव निगरानी और जागरूकता अभियान चलाने पर जोर

लेखपालों से लेकर थानाध्यक्षों तक की तय होगी जिम्मेदारी, हार्वेस्टर मालिकों के साथ तत्काल बैठक…

50 minutes ago