जिलाधिकारी ने की नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 के तैयारियों की समीक्षा

15 नवंबर तक सभी प्रभारी अधिकारी प्रस्तुत करें कार्ययोजना

2 नगर पालिका परिषद एवं 15 नगर निकायों में हैं कुल 262 वार्ड

262 वार्ड के सापेक्ष 196 मतदान केंद्रों पर हैं 566 मतदान स्थल

देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा)

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारियों के दृष्टिगत विकास भवन के गांधी सभागार में समस्त प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने समस्त प्रभारी अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप निर्वाचन से संबंधित समस्त कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने समस्त प्रभारी अधिकारियों को 15 नवंबर तक निकाय निर्वाचन से संबंधित कार्ययोजना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समस्त विभाग प्रारूप 1 पर अपने-अपने विभाग के कर्मचारियों की सूची प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए। जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात करने के लिए अधिकारियों की सूची तैयार कर ली जाए। आवश्यक सेवा में लगे कर्मचारियों को यथासंभव चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा।
जिलाधिकारी ने मतदान से जुड़े कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग मैन्युअल तैयार कर लिया जाए। 50 मास्टर ट्रेनर के माध्यम से मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद देवरिया में 33 वार्डो के सापेक्ष 57 मतदान केंद्र एवं 188 मतदान स्थल बनाये गए हैं। नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में 25 वार्डों के सापेक्ष 18 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। जनपद में 2 नगर पालिका परिषद व 15 नगर पंचायतों में अद्यतन 262 वार्ड के सापेक्ष 196 मतदान केंद्र व 566 मतदान स्थल बनाये गए हैं।
जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम को अपने-अपने तहसीलों में आने वाले नगर निकायों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वोटर फ्रेंडली बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समस्त मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए रैंप आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। आदर्श बूथ बनाने के लिए एसडीएम एवं ईओ सामूहिक रूप से जिम्मेदार होंगे। डीएम ने बूथों का रेशनलाइजेशन करने तथा पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल एवं स्ट्रांग रूम हेतु स्थल चयन करने का निर्देश दिया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसपी डॉ राजेश सोनकर, एसडीएम सौरभ सिंह, एसडीएम संजीव उपाध्याय, एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, एसडीएम गजेंद्र सिंह, एसडीएम न्यायिक मंजूर अहमद अंसारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अमरेश कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का वातायन विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

6 hours ago

स्वच्छता रैली, रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य जागरूकता के साथ एनएसएस शिविर का छठा दिवस संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

6 hours ago

‘वंदे मातरम् चौक’ बनाने की मांग, राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने की पहल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में राष्ट्रभक्ति को सशक्त करने और जनभावनाओं के…

6 hours ago

एआई तकनीक से डिजाइन और विनिर्माण पर विशेषज्ञों का मंथन शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 20…

6 hours ago

छात्रावास में सजी कला की महफिल, नृत्य-गायन व काव्य से छात्राओं ने जीता दिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में नृत्य, गायन…

6 hours ago

डंपरों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक हादसों पर सख्ती

मंडलायुक्त, डीआईजी, एसएसपी व डीएम का कड़ा निर्देश—नियम तोड़ने पर कार्यदाई संस्थाएं होंगी जिम्मेदार गोरखपुर(राष्ट्र…

6 hours ago