जिलाधिकारी ने किया पौराणिक स्थल का पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण

डीएम ने पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की भगवान परशुराम की पूजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को पौराणिक धार्मिक स्थल सोहनाग धाम में पर्यटन विभाग द्वारा कराई जा रही निर्माण परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सोहनाग धाम करोड़ो लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। पर्यटन विभाग द्वारा भगवान परशुराम मंदिर परिसर का विकास एवं सरोवर के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। परियोजना के पूर्ण होने के पश्चात बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होगा, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि 5.23 करोड़ रुपये की लागत से परशुराम मंदिर तपोस्थली, सोहनाग धाम का विकास किया जा रहा है। परियोजना के तहत सरोवर पर घाट का निर्माण, कथा मंडप एवं चेंज रूम, फ़साड लाइटिंग, सोलर लाइट, इंटरलॉकिंग, हॉर्टिकल्चर एवं प्लांटेशन, भव्य प्रवेश द्वार सहित कई कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। मौके पर कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम की पूजा भी की। उन्होंने मंदिर के पुजारियों से मंदिर क्षेत्र के विकास के संबन्ध में विस्तृत चर्चा भी की।

जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में स्थित परशुराम चंडिका वेद संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विषय में भी जानकारी ली। स्थानीय निवासियों द्वारा बताया गया कि इसमें तैनात प्रधानाध्यापक एवं अध्यापक नियमित रूप से नहीं आते हैं, जिस पर डीएम ने डीआईओएस से अध्यापकों की उपस्थिति की विस्तृत जांच कराने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम अरुण कुमार, नायब तहसीलदार भागीरथी, पर्यटन सूचनाधिकारी प्राण रंजन सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, विकास कार्यों को किया याद

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं…

2 minutes ago

रोजगार का महाकुंभ: 9 कंपनियों ने 259 युवाओं को दिया मौका

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित देवरिया रोजगार मेला 2026 में कुल 402 अभ्यर्थियों…

7 minutes ago

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में मैक्रॉन का बड़ा बयान, बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है प्रतिबंध

एआई के भविष्य पर भारत-फ्रांस की साझेदारी, जिम्मेदार टेक्नोलॉजी पर जोर नई दिल्ली (राष्ट्र की…

1 hour ago

कराची में सिलेंडर धमाका, इमारत ढही; 16 की मौत

कराची (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान के कराची शहर में बड़ा हादसा हुआ है। गैस सिलेंडर…

1 hour ago

नाइजीरिया खदान गैस रिसाव में 37 मौतें, जांच जारी

नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में स्थित एक खदान में जहरीली गैस के रिसाव से कम…

1 hour ago

RSS शताब्दी वर्ष के बीच यूपी में चुनावी समीकरणों पर मंथन

योगी आदित्यनाथ–मोहन भागवत मुलाकात: 2027 विधानसभा चुनाव और UGC विनियम 2026 पर मंथन से तेज…

2 hours ago