जिलाधिकारी ने परतावल उपमंडी निर्माण स्थल का निरीक्षण किया

गुणवत्ता पर सख्त डीएम,दिसंबर तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने गुरुवार को मंडी समिति परतावल के नवीन उपमंडी स्थल महराजगंज का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने शेड, दुकानों, सड़क निर्माण सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य दिसंबर माह तक हर हाल में पूर्ण हों।
उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कार्यदाई संस्था तय समय सीमा और मानक गुणवत्ता का कड़ाई से पालन करे। उन्होंने थर्ड पार्टी से जांच कराकर निर्माण गुणवत्ता की पुष्टि कराने के निर्देश दिए, रोड की ओर वैकल्पिक प्रवेश द्वार बनाने का भी निर्देश दिया तथा उपमंडी परिसर में अतिथि गृह और मंडी सचिव आवास के निर्माण हेतु प्रस्ताव शासन को भेजने के लिए कहा।
उपनिदेशक मंडी परिषद,गोरखपुर सरोज कुमार ने बताया कि उपमंडी स्थल का कुल क्षेत्रफल 29.099 एकड़, जबकि निर्माण क्षेत्रफल 12 एकड़ है। निर्माण लागत 13.40 करोड़ रुपये निर्धारित है। अब तक 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शासन से 786.15 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है।
परियोजना के तहत 10-10 श्रेणी ‘बी’ और ‘सी’ की दुकानें, फल व सब्जी मंडी के लिए दुकानें, 12×60 मी. और 12×78 मी.के नीलामी चबूतरे, बैंक भवन, सचिव कार्यालय, शौचालय, वाटर स्टैंड पोस्ट, तथा आंतरिक सड़क और नाली निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि उपमंडी का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर किसानों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त मंडी परिसर उपलब्ध होगा, जिससे किसानों को व्यापार की नई गति मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग करन सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आपका मूलांक आज क्या संकेत दे रहा है

🔮 आज का मूलांक राशिफल 2026: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत अंक ज्योतिष…

50 minutes ago

🔴 17 फरवरी मंगलवार का राशिफल 2026: हनुमान कृपा से किन राशियों को लाभ, किन्हें बरतनी होगी सावधानी?

🕉️ मंगलवार का दिन, बजरंगबली की पूजा और ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव17 फरवरी मंगलवार का राशिफल…

54 minutes ago

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

9 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

9 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

9 hours ago