जिलाधिकारी ने ग्राम समूह चैन छपरा,रामगढ़ एवं गंगापुर के पास कटान रोधी परियोजनाओं का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने कटान रोधी परियोजनाओं का कार्य एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण कराने के दिए निर्देश

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज बाढ़ खण्ड, बलिया के नियंत्रणाधीन ग्राम समूह चैन छपरा, रामगढ़ एवं गंगापुर के पास कटान रोधी परियोजनाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता बाढ़ ने बताया कि ग्राम समूह चैन छपरा के पास धनराशि 12.45 करोड़ की लागत से स्वीकृत परियोजना के अंतर्गत 02 अदद स्पर का निर्माण प्रस्तावित है। निर्माण कार्य के अन्तर्गत लाचिंग एप्रन का कार्य पूर्ण हो गया है तथा शैंक भाग पर बोल्डर से पिचिंग का कार्य प्रगति में है,जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता बाढ़ को शेष कार्य को एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित ग्रामीणों से वार्ता करने पर अवगत कराया गया कि इस स्पर के निर्माण से कटान से निजात मिलेगी। ग्रामीणों द्वारा यह भी कहा गया कि ग्राम भरसौता से हल्दी तक नए रिंगबंध एवं रेपुरा रिंग बांध के मरम्मत से लगभग 02 लाख आबादी को सुरक्षा मिलेगी, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता,बाढ़ को निर्देशित किया कि इसका सर्वे कराकर ले-आउट प्रेषित किया जाय, जिससे उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जा सके। जिलाधिकारी द्वारा ग्राम गंगापुर के पास बलिया-बैरिया तटबन्ध (एन0एच0-31) के किमी0 26.250, लागत रू0 632.95 लाख एवं किमी0 27.500 से 27.950 के मध्य स्पर एवं डैम्पनर निर्माण, लागत रू0 830.59 लाख के परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान परियोजना के कार्य प्रगति में पाये गये तथा किमी0 27.950 पर पूर्व निर्मित स्पर के लाचिंग एप्रन का कार्य प्रगति में था। अधिशासी अभियन्ता,बाढ द्वारा अवगत कराया गया कि यहां पर केवल लाचिंग एप्रन का कार्य कराया जाना हैं तथा डैम्पनर में स्लोप पिचिंग का कार्य अवशेष है। इस कार्य को भी एक सप्ताह मे पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार सदर को निर्देशित किया कि आगामी बाढ़ के दृष्टिगत् गंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित होने गांवों, मकानों एवं आबादी का विस्तृत सूची तैयार कर लिया जाय तथा बाढ़ शरणालय को चिन्हित कर अभी से सभी कार्यवाही पूर्ण कर लिया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, तहसीलदार बैरिया मनोज कुमार राय, सहायक अभियन्ता श्रवण कुमार प्रियदर्शी तथा सम्बन्धित जूनियर इंजीनियर मौके पर उपस्थित थे।

Karan Pandey

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

5 hours ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

5 hours ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

5 hours ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

5 hours ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

5 hours ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

6 hours ago