टघरौली में दिनदहाड़े चाकू से हमला, डुमरी निवासी दुकानदार गंभीर रूप से घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। टघरौली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास शनिवार दोपहर अज्ञात हमलावरों ने डुमरी निवासी एक दुकानदार पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डुमरी बाजार में ‘खुशबू रेडीमेड’ नाम से कपड़ों की दुकान चलाने वाले 35 वर्षीय रणजीत गोंड़ रविवार को अपने गांव के एक व्यक्ति के साथ बलिया जाने के लिए पैदल टघरौली स्थित चिरैया बाबा के पोखरे पर वाहन पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान प्राथमिक विद्यालय के पास मुंह पर गमछा बांधे तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें घेर लिया और चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने रणजीत के सिर, कान और सीने पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। साथ चल रहे व्यक्ति ने तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में रणजीत को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया।घटना के बाद शाम को घायल के भतीजे मुकेश ने थाने पहुंचकर तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

5 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

6 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

12 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

13 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

13 hours ago