महिला चिकित्सालय स्थित शक्ति रसोई का जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा आयोजित दीनदयाल अन्त्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित उजराना शक्ति स्वयं सहायता समूह द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में स्थित शक्ति रसोई का फीता काटकर शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे रहना चाहिए। उन्होने जनपद की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से अपील किया किकलेक्ट्रेट, सभी तहसीलों व ब्लाको एवं सरकारी भवनों के परिसरों में रसोई/कैंटीन खोल सकती है। इसके लिए संबंधित बैंको से उनको ऋण भी मुहैया कराया जायेंगा।उन्होेने कहा कि कोई भी कार्य छोटा-बड़ा नही होता है, नीयत साफ होनी चाहिए और कार्य के प्रति सजग व तत्पर रहना चाहिए। उन्होने स्वयं सहायता समूहो को मनोबल बढाने के साथ-साथ कहा कि सिलाई, बुटिक के माध्यम से भी अपने आय को बढा सकती है। इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाए संचालित है, इसके माध्यम से धनराशि भी उपलब्ध करायी जाती है।जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा ने कहा कि समूह की महिलाए सशक्त व आत्मनिर्भर बनें। इसके लिए सरकार निरन्तर प्रयत्नशील है। इस अवसर पर सीएमएस डा. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, पीओ डूडा सुनीता सिंह, ब्लाक प्रमुख सल्टौआ सहित जनप्रतिनिधि एवं नागरिक गण उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

6 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

6 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

8 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

8 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

8 hours ago