Categories: Uncategorized

जिलाधिकारी ने आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पौधारोपण कराने के दिए निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

शासन द्वारा वितीय वर्ष के लिए जनपद को कुल 39 लाख 29 हजार 200 पौधारोपण का लक्ष्य किया गया आवंटित जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में प्रभागीय निदेशक अपूर्व दीक्षित ने बताया कि वर्ष 2024-25 में किए गए पौधारोपण की सत्यापन आख्या उप कृषि निदेशक, डीसी मनरेगा, अधिशासी अभियंता लोनिवि, अधिशासी अभियंता विद्युत, जिला उद्यान अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिक परिषद बलिया, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण), जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अभी तक नहीं उपलब्ध कराया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को 05 मई तक सत्यापन कर आख्या प्रभागीय निदेशक को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रभागीय निदेशक बलिया द्वारा बताया गया कि इस बार वृक्षारोपण में अन्य विभागों से समय से रिपोर्टिंग हेतु अन्य विभागों से सामंजस्य बैठाने के लिए वन विभाग से अधिकारियों को विभागवार नामित कर दिया गया है नामित अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों से संपर्क कर सूचना का एकत्र कर वन विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रभागीय निदेशक ने बताया कि शासन द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए जनपद को कुल 39 लाख 29 हजार 200 पौधारोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है।
जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी से वर्ष 2025-26 में पौधारोपण लक्ष्य के सापेक्ष तैयारी व पौधशालाओं की संख्या आदि जानकारी प्राप्त करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पौधारोपण कराए जाने के लिए स्थल का चिन्हीकरण कर लिया जाय। समय से गड्ढे की खुदान, जियो टैगिंग एवं पौधारोपण सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी से कहा कि पौधारोपण के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाय। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि से कहा कि चौड़ीकरण कराए गए सड़कों के किनारे अवश्य पौधारोपण कराया जाय तथा डिवाइडरों पर फूलों के पौधों को लगवाया जाय।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज एवं अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मनरेगा कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान पर सख्ती, 25 से 30 मार्च तक एमआईएस फीडिंग पूरी करने के निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मनरेगा कर्मियों के लंबे समय से लंबित मानदेय भुगतान को लेकर…

6 hours ago

सामाजिक बुराइयों पर काबू पाने के लिए जागरूकता, शिक्षा और सामूहिक प्रयास जरूरी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाज समय के साथ लगातार बदलता रहता है। विकास, तकनीकी प्रगति…

7 hours ago

गोरखपुर में 24 केंद्रों पर होगी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

14 व 15 मार्च को दो पालियों में कुल 36 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन…

19 hours ago

एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में उपभोक्ताओं…

19 hours ago

सदर तहसील सभागार में कानूनगो-लेखपाल को क्रॉप कटिंग का प्रशिक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर तहसील सभागार में कृषि सांख्यिकी एवं फसल उत्पादन के सही आकलन को…

19 hours ago

रमजान के बाद खुशियों की सौगात लेकर आती है ईद-उल-फितर

भाई-चारा, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद का देता है पैगाम महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रमजान…

20 hours ago