बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी ने पुष्टाहार का वितरण समय से सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक की।
जिलाधिकारी ने सभी सीडीपीओ से कहा कि इस पर विशेष ध्यान दिया जाय कि बच्चों का वजन एवं ऊंचाई की माप सही तरीके से लिया जाय। सैम एवं मैम बच्चों का चिन्हीकरण कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा जाय। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि इंफेन्टोमीटर व स्टेडियोमीटर आवश्यकता के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध करा दिया जाय। उन्होंने लर्निंग लैब बनाए जाने की प्रगति की समीक्षा के दौरान संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों से कहा कि शेष रह गए लर्निंग लैब का कार्य शीघ्र पूर्ण करा लिया जाय।
जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी के.एम. पाण्डेय से कहा कि लाभार्थियों को समय से पुष्टाहार का वितरण सुनिश्चित कराई जाय,किसी प्रकार से विलंब न किया जाय तथा किसी भी प्रकार की शिकायत न आने पाए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि लाभार्थियों को अवश्य लाभान्वित किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय योजनाओं में भी लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने सभी सीडीपीओ से कहा कि कायाकल्प के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रो में कराए जाने वाले कार्यों की सूची तैयार कर लिया जाय, ताकि सभी कार्य समय से पूर्ण कराया जा सके।
सांकेतिक पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है…
भारत की बेटियों का तीरंदाजी में कमाल, चीन को पछाड़कर जीता गोल्ड; परफेक्ट-10 से वर्ल्ड…
नारी शक्ति के लिए कानूनों का कवच, फिर भी पितृसत्ता की जड़ें क्यों मजबूत? संसद,…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। देश के ख्यात शिक्षाविद एवं अर्थशास्त्री डॉ. जयंतीलाल भंडारी को वर्ष…
न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन और ईरान-खाड़ी क्षेत्र में…
दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार का बड़ा प्लान, 30 ईवी रोड स्वीपर खरीदने को मंजूरी;…