संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु द्वारा संचालित स्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षाओ के तेरहवें दिन स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में तीन पालियों में विश्वविद्यालयी परीक्षा सम्पन्न हुई। इस दौरान सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
प्राप्त विवरण के अनुसार प्रातः 7 से 9 बजे स्नातक षष्ठ सेमेस्टर हिन्दी विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई। जिसमें कुल 18 परिक्षार्थियों ने परीक्षा दी। अपराह्न 11 से 1 बजे तक स्नातक द्वितीय सेमेस्टर अंग्रेजी विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई। जिसमें कुल 30 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। वहीं साय: 3 से 5 बजे स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर भूगोल विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई। जिसमें कुल 10 बच्चों ने परीक्षा दी।
केंद्राध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार की परीक्षा में सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे और परीक्षा पूर्णतया पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई। महाविद्यालय द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों के लिए शीतल जल तथा पंखों का समुचित प्रबन्ध किया गया है।
परीक्षा व्यवस्था में रितेश त्रिपाठी, डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, विशाल सिंह, सीमा पाण्डेय, सुनीता गौतम, पूनम उपाध्याय, शालिनी मिश्रा, माया, शाहिदा खातून, बबिता चौरसिया, अजय कुमार आदि शिक्षक एवं कर्मचारी संलग्न रहे।
इसीक्रम में जिले के हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शिवशंकर चतुर्वेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, तुम्पार आदि कॉलेजों में भी विश्वविद्यालयी परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई।
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। देश के ख्यात शिक्षाविद एवं अर्थशास्त्री डॉ. जयंतीलाल भंडारी को वर्ष…
न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन और ईरान-खाड़ी क्षेत्र में…
दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार का बड़ा प्लान, 30 ईवी रोड स्वीपर खरीदने को मंजूरी;…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जापान में अक्टूबर 2026 में आयोजित होने वाले पैरा एशियन गेम्स…
उत्तर प्रदेश में हुक्का बार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्मोकिंग जोन बनाकर भी नहीं…
किशोरी के शव को ‘हल’ पर बांधकर ले जाने की तस्वीर वायरल, व्यवस्था पर उठे…