जिलाधिकारी ने धर्मसीपुर स्थित गौशाला एवं कंपोजिट विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

गौशालाओ में ठंड से बचाव की व्यवस्था करें सुनिश्चित,शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अध्यापक:- जिलाधिकारी

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने विकासखंड रानीपुर के ग्राम पंचायत धर्मसीपुर स्थित गो आश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण करने के साथ ही ग्राम पंचायत स्थित कंपोजिट विद्यालय का भी निरीक्षण किया। गो आश्रय स्थल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठंड से बचाव हेतु गोवंशों को जूट के बोरे ओढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा ठंड से बचाव हेतु अनवरत अलाव जलाने की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने गोवंशो हेतु पर्याप्त मात्रा में हरे चारे सहित भूसा आदि की भी लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को नियमित गौशाला में आकर गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के भी निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। उन्होंने जिला विकास अधिकारी उमेश चंद तिवारी को जनपद के समस्त गौशालाओं में ठंड से बचाव सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत स्थित कंपोजिट विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से विभिन्न विषयों के ज्ञान की जानकारी भी ली। इस दौरान कुछ कक्षाओं में बच्चों द्वारा अपेक्षित उत्तर न देने पर उन्होंने अध्यापकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की निर्देश दिए। साथ ही शिक्षणेत्तर गतिविधियों को कराते हुए बच्चों में शिक्षा के प्रति लगाव उत्पन्न करने हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने विद्यालय परिसर स्थित रसोई घर का भी निरीक्षण करते हुए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा मेन्यू के हिसाब से नियमित गुणवत्तापूर्ण भोजन बच्चों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निरीक्षण कार्य के दौरान जिला विकास अधिकारी उमेश चंद तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

दुघरा एथलेटिक्स ग्राउंड पर साप्ताहिक दौड़ प्रतियोगिता, युवाओं ने दिखाया दमखम

संतकबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत धनघटा-हैसर के दुघरा स्थित एथलेटिक्स ग्राउंड पर शुक्रवार…

6 minutes ago

दत्तक ग्रहण अभिकरण में बच्चों के साथ मनाया गया उत्साहपूर्ण कार्यक्रम

सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने बच्चों को दुलारकर बढ़ाया उत्साह, उपहार व सामग्री वितरित कुशीनगर (राष्ट्र…

20 minutes ago

मनखोटही ताल पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने किया श्रमदान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला गंगा समिति एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार…

50 minutes ago

राज्यस्तरीय मॉक एक्सरसाइज में परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारियां

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद की सभी तहसीलों में…

50 minutes ago

युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बनना होगा: डॉ. बलजीत

बीबीएयू में ‘युवा संवाद’ में नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण पर विद्यार्थियों से सीधा संवाद…

1 hour ago

एसडीएम कोर्ट के बाहर महिलाओं से कथित अभद्रता, मुकदमा छोड़ने के दबाव का आरोप

कोर्ट में पैरवी करने पहुंचीं महिलाओं ने अखिलेश यादव पर रोकने व हाथापाई के प्रयास…

1 hour ago