कायाकल्प अवार्ड समारोह में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने दी स्वास्थ्य सेवाओं को उच्च गुणवत्ता देने की प्रेरणा

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, मऊ के जे.एस.वाई. सभागार में आज कायाकल्प अवार्ड समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छोटी महरानियां और भरहु का पुरा को कायाकल्प अवार्ड प्राप्त होने के उपलक्ष्य में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल सिंह उपस्थित रहे।

कायाकल्प एवं एन.क्यू.ए.एस. स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता की दिशा में कदम

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कायाकल्प और एन.क्यू.ए.एस. का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को पूर्णता और गुणवत्ता के साथ प्रदान करना है। इसके माध्यम से आम जनमानस को मानक अनुसार सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिसमें जांच, उपचार और समुदाय कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को विशेष महत्व दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक या दो बार योगा एवं स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियाँ भी चलाई जा रही है। जिससे समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

जनपद मऊ में 50ः स्वास्थ्य इकाइयों को एन.क्यू.ए.एस. प्रमाणन का लक्ष्य

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. आर.एन. सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ने बताया कि सरकार द्वारा दिसंबर 2025 तक 50ः स्वास्थ्य इकाइयों को एन.क्यू.ए.एस. प्रमाणित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और दिसंबर 2026 तक सभी इकाइयों को इस योजना के अंतर्गत लाने का प्रयास है।

उन्होंने यह भी बताया कि सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण देकर इस लक्ष्य की ओर तेज़ी से अग्रसर किया जा रहा है।

जनपद मऊ में 15 स्वास्थ्य इकाइयाँ हो चुकी हैं एन.क्यू.ए.एस. सर्टिफाइड

अपर शोध अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने जानकारी दी कि जनपद में कुल 319 स्वास्थ्य इकाइयाँ हैं, जिनमें से अब तक 16 इकाइयों का असेसमेंट हो चुका है। इनमें से 15 इकाइयाँ एन.क्यू.ए.एस. सर्टिफाइड हो चुकी हैं, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति

इस अवसर पर अनेक गणमान्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से
डॉ. बी.के. यादव, डॉ. वकील अली, रवींद्र नाथ (जिला कार्यक्रम प्रबंधक),संतोष सिंह (डीसीपीएम), देवेंद्र यादव (अर्बन कोऑर्डिनेटर), बबलू कुमार, केवल सिंह सिसोदिया (पी.एस.आई. इंडिया), राहुल यादव (ए.आर.ओ.), अरविंद कुमार तथा छोटी महरनियां एवं भरहु का पुरा के समस्त स्टाफ शामिल रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन सौरभ साहनी (एसीपीए, क्यूए) द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन सुनील कुमार सिंह ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

4 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

7 hours ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

8 hours ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

17 hours ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

20 hours ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

1 day ago