जनपद को मिला केंद्रीय विद्यालय की सौगात

जनपद में केंद्रीय विद्यालय का शुरू होना शैक्षणिक उपलब्धि– डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बच्चों का केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है। जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के फलस्वरूप शैक्षणिक सत्र 2025–26 में कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इस संदर्भ में केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी आदेश के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025–26 में कक्षा 01 से 05 तक की संचालित की जाएंगी। प्रथम सत्र के उपरांत प्रत्येक कक्षा का एक–एक वर्ग संचालित होगा, इसके उपरांत मान्यता व अनुमोदन के उपरांत कक्षाओं में वृद्धि की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा समस्त तैयारी पूरी की जा चुकी है। इसके लिए राजकीय बालिका विद्यालय महराजगंज में वैकल्पिक भवन कक्ष को अधिग्रहित करते हुए आवश्यक कार्य कराए जा चुके हैं। केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई होगी। इसके लिए 05 जून 2025 से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। महराजगंज में केंद्रीय विद्यालय खोलने की कवायद करीब एक दशक से चल रही थी। इसके लिए धनेवा धनेई में आवश्यक जमीन का आवंटन केंद्रीय विद्यालय हेतु किया जा चुका है। केंद्रीय विद्यालय की प्रशासनिक टीम समेत जिलाधिकारियों ने समय-समय पर मौका मुआयना किया। लेकिन विद्यालय निर्माण की कवायद अब तक परवान नहीं चढ़ सकी थी। लेकिन इस बार जिला प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां कर ली गई थीं। केंद्रीय विद्यालय भवन का निर्माण पूरा न होने के बावजूद जिला प्रशासन ने केंद्रीय विद्यालय संचालित कराने की वैकल्पिक व्यस्था को सुनिश्चित कराया था। इसके लिए राजकीय बालिका विद्यालय धनेवा धनेई में सात कक्षों को अधिग्रहित किया गया है। इन्हीं कक्षों में केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। कक्षाओं के संचालन के लिए शिक्षकों के साथ ही डेस्क, बेंच, कुर्सी,मेज, आलमारी आदि संसाधन की व्यवस्था भी कर ली गई है।
शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नव सृजित केन्द्रीय वि‌द्यालय में कक्षा 01 से कक्षा 05 तक प्रवेश हेतु ऑफलाइन पंजीकरण 05 जून 2025 से 19 जून 2025 तक प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 09.00 बजे से 04.00 बजे तक किया जा सकता है। पंजीयन फार्म प्राप्त करने तथा पूर्ण रूप से भरे हुए पंजीयन फार्म, सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ जमा करने हेतु उपरोक्त तिथि एवं निर्धारित समय पर राजकीय बालिका इंटर कालेज, महराजगंज के परिसर में स्थित केन्द्रीय वि‌द्यालय के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। पंजीयन फार्म पी.एम.श्री के.वि. एएफएस गोरखपुर के वेबसाइट एचटीटीपी पर भी उपलब्ध होगा।
कक्षा 01 में प्रवेश के लिए 31 मार्च 2025 तक न्यूनतम आयु 06 वर्ष व अधिकतम आयु 08 वर्ष, कक्षा 02 के लिए 07 वर्ष व 09 वर्ष, कक्षा 03 के लिए 08 वर्ष व 10 वर्ष, कक्षा 04 व 05 के लिए 09 वर्ष व 11 वर्ष होगा। कक्षाओं में सीटों का आरक्षण केंद्रीय विद्यालय संगठन के प्रवेश दिशा निर्देशों 2025-26 के अनुसार किया जाएगा।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि जनपद में केंद्रीय विद्यालय का शुरू होना महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि है। सारी तैयारी पूरी हो गई है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा केंद्रीय विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु सभी आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाएगा।

Karan Pandey

Recent Posts

ज्ञान

चरित्र की महिमा शांत स्थिर होती हैआचरण जैसे भी हों अनुसरण होते हैंज्ञान व पैसा…

8 hours ago

यूजीसी कानून के विरोध में ब्राह्मण महापंचायत आयोजित

गोला बाजार/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l यूजीसी कानून के विरोध में रविवार की शाम लगभग चार…

8 hours ago

कटरा होली मिलन समारोह में उमड़ा उत्साह, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने साझा किया प्रेम व भाईचारे का संदेश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।मीरानपुर कटरा क्षेत्र में समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से आयोजित कटरा…

14 hours ago

पुलिया निर्माण बना राहगीरों की परेशानी का कारण

दस दिनों से बंद है महराजगंज–चिउरहा– बागापार मार्ग, वैकल्पिक रास्ता न होने से ग्रामीणों में…

14 hours ago

महिला दिवस पर जिले की बेटी ने बढ़ाया मान

विकसित भारत’ विषय पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली प्रियंका विश्वकर्मा को 51 हजार…

15 hours ago

जब संवेदनाएं जागती हैं, तभी सभ्यता आगे बढ़ती है

भौतिक प्रगति के बीच मानवीय करुणा को बचाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता महराजगंज…

15 hours ago