सड़क का किनारा बना कचरे का डंपिंग यार्ड, जिम्मेदार बेखबर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। निचलौल विकास खण्ड के सभी पंचायतों में चलायी जा रही स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के द्वारा जहां हर गांवो में घर-घर से सूखा व गीला कचरा का उठाव स्वच्छता कर्मी कर रहे हैं। परंतु वहीं उक्त विकास खंड के नेपाल सीमा जे सटे लक्ष्मीपुर खुर्द ग्राम पंचायत में स्वच्छता की धज्जियां उड़ाई जा रही है। ग्राम पंचायत में उठाव किये गए कचरे को सड़क के किनारे डाल दिया जा रहा है।इससे वातावरण प्रदूषित तो हो ही रहा है, साथ ही डंपिंग किये गए कचरे की सड़न से उत्पन्न दुर्गंध राहगीरों सहित बगल के प्राथमिक विद्यालय के नौनिहालों लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क के किनारे जमा कचरे के ढ़ेर को देखा जा सकता है। जिसके सड़न से उत्पन्न बदबू से बचने के लिए लोग नाक को ढककर चलते हैं।हवा के झोंके से इस कचरे में मौजूद विभिन्न तरह के अवशिष्ट पदार्थ, पॉलीथिन की थैलियां इत्यादि उड़ कर राहों में बिखर जा रहा है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी शमा सिंह ने कहा कि सभी पंचायतों में अवशिष्ट प्रबंधन इकाई केंद्र का निर्माण कार्य कराया गया है।जल्द ही समस्या को दूर किया जायेगा।

Karan Pandey

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

4 days ago