Categories: Uncategorized

आकांक्षात्मक विकास खण्डो का निदेशक महिला कल्याण व विशेष सचिव ने की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। निदेशक महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश शासन संदीप कौर (आईएएस) और विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन गिरिजेश कुमार त्यागी (आईएएस) ने आकांक्षात्मक विकास खण्ड बघौली एवं सांथा में परिलक्षित परिवर्तनों के भौतिक निरीक्षण हेतु तीन दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार और मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक में निदेशक महिला कल्याण और विशेष सचिव उच्च शिक्षा ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं/कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की और सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रमों में गुणात्मक प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष समीक्षा करते हुए कार्यों के संचालन और गुणवत्ता में प्रगति दर्शायी जाए।
समीक्षा में स्वास्थ्य एव पोषण, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड की प्रगति, आई0सी0डी0एस0, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, नमामि गंगे, ग्रामीण पेयजल योजना, कौशल विकास, भारत नेट सहित सभी योजनाओं की समीक्षा इन्डिकेटर्स के आधार पर की गई। कुछ योजनाओं/कार्यक्रमों में डाटा की ऑनलाइन फीडिंग और वास्तविक प्रगति में मिसमैच पाये जाने पर सुधार के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कन्नौजिया, डी.सी. मनरेगा प्रभात द्विवेदी, पी.डी.संजय कुमार नायक, जिला अर्थ एंव संख्याधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0एस0के0 तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचन्द्र नाथ, एलडीएम पवन कुमार सिन्हा, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह, सूचनाधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

रोजगार के मुद्दे पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बूट पॉलिश कर मनाया ‘बेरोजगार दिवस’

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर मनाया ‘बेरोजगार दिवस’ देवरिया…

1 hour ago

परमार्थी पोखरे में चला सफाई अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, परमार्थी पोखरे में भाजपा कार्यकर्ताओं…

3 hours ago

विहिप स्थापना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश, सनातन संस्कृति और गौ-रक्षा पर जोर

विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…

5 hours ago

पार्कों में संवाद, स्कूलों के पास निगरानी; देवरिया में पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…

5 hours ago

डीएम के निरीक्षण में खुली सड़क निर्माण की तस्वीर, एक परियोजना पर नाराजगी तो दूसरी संतोषजनक

हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…

6 hours ago

क्यों कहलाते हैं भगवान विश्वकर्मा देवताओं के दिव्य शिल्पी? जानिए शास्त्रों में वर्णित स्वरूप

भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…

6 hours ago