राजस्व एवं विकास कार्यक्रमों की संयुक्त रैंकिंग में जनपद पुनः अव्वल

महराजगंज(राष्ट्र की परंपरा)। जनपद महराजगंज को विकास और राजस्व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु फरवरी माह के लिए जारी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
जनपद को विकास के अधीन आने वाली कुल 72 योजनाओं, परियोजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए ए+ ग्रेड प्राप्त हुआ जबकि 03 योजनाओं, परियोजनाओं में ए, 05 बी ग्रेड प्राप्त हुआ। इसी प्रकार राजस्व के अधीन आने वाली कुल 29 योजनाओं, परियोजनाओं में जनपद को ए+ ग्रेड प्राप्त हुआ। जबकि 02 योजनाओं, परियोजनाओं में ए और 08 में बी ग्रेड प्राप्त हुआ है। इससे पूर्व जनवरी व दिसंबर में जनपद को पांचवा व तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था। उससे पहले जनपद लगातार 05 बार प्रदेश में प्रथम स्थान पर काबिज रहा था।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिग में जनपद प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन की योजनाएं के बेहतर क्रियान्वयन एवं जनपद के सराहनीय प्रदर्शन के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी और कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर पुनः प्रथम स्थान प्राप्त करना उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह प्रदर्शित करता है कि जनपद के अधिकारी और कर्मचारी शासन की योजनाओं को सरकार की मंशा के अनुरूप धरातल पर क्रियान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन एवं मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन को निरंतर कार्य करना है। कहा कि इस प्रदर्शन को बरकार रखने हेतु और कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में अच्छा प्रदर्शन है उसे अधिकारी बरकार रखें और जिनमें प्रदर्शन अपेक्षित नही हुआ है, उनमें सुधार लाएं।
मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन कहा कि एक बार पुनः जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह सबके सामूहिक प्रयास और जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन का परिणाम है। लगातार पांच बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद पुनः सीएम डैशबोर्ड पर जनपद को प्रथम स्थान मिलना निश्चित रूप से हमारे मनोबल को बढ़ाएगा।
अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने जनपद को सीएम डैशबोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर सभी को बधाई प्रेषित किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन, अधिकारियों के सतत् पर्यवेक्षण और कर्मचारियों के परिश्रम का परिणाम है।
सीएम डैशबोर्ड को सितंबर 2023 से आरंभ किया गया, जिसके दो घटक राजस्व एवं विकास हैं। दोनो घटकों के विभिन्न योजनाओं की प्रगति सीएम डैशबोर्ड पर विभागवार जिलास्तर पर प्रदर्शित किया जाता है। इसमें कई डेटा स्रोतों को एक जगह इकट्ठा किया जाता है और प्राप्त डेटा का तेज़ी से विश्लेषण कर, रुझानों को आसान ढंग से और वास्तविक समय में प्रदर्शित किया जाता है।
सीएम डैशबोर्ड के फरवरी 2025 माह की रैंकिंग में जनपद महराजगंज को विकास और राजस्व की संयुक्त रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि रामपुर दूसरे, बरेली तीसरे, संभल चौथे और हमीरपुर जनपद पांचवे स्थान पर रहा है।
सीएम डैशबोर्ड में शामिल योजनाओं, परियोजनाओं की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा स्वयं माह में 02 बार संबंधित विभागों के साथ की जाती है। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी द्वारा अलग–अलग योजनाओं की समीक्षा की संबंधित विभाग के साथ की जाती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों का समूह बनाकर एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल नामित किया गया है जिसके द्वारा समूह के सभी विभागों को प्रदर्शन सुधारने हेतु जरूरी सहयोग और समन्वय सुनिश्चित किया जाता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

2 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

11 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

12 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

13 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

13 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

13 hours ago