बकाया बिल को लेकर विभाग ने काटा पूरे मजरे का कनेक्शन

भाकियू ने आंदोलन की दी चेतावनी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बहराइच के विकासखंड पयागपुर अंतर्गत विधुत बकाया विल को लेकर पूरे मजरे का कनेक्शन काट दिया गया, जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।भारतीय किसान यूनियन ने 24 घण्टे में कनेक्शन जोड़ते हुये मीटर गड़बड़ी की समस्या को दूर न किये जाने की दशा में वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है। विकास क्षेत्र अंतर्गत इमलियागंज के मजरा इश्रीपुरवा में सोमवार को विधुत कर्मियों ने बकाया बिल भुगतान न होने की दशा में सभी घरों से विधुत कनेक्शन काट दिये।ग्रामीण समयदीन,राधे,अनोखी आदि ने बताया कि विभाग की लापरवाही से लोगों के घरों पर लगे मीटर कनेक्शन में भारी गड़बड़ी है,घरों पर लगे अधिकांश विधुत मीटर दूसरे के नाम पर है,जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा पूर्व में ही विधुत कर्मचारियों को अवगत कराया जा चुका है।वावजूद समस्या समाधान के विभाग ने तानाशाही रवैया अपनाते हुये सोमवार को पूरे गांव का कनेक्शन काट दिया,जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार वर्मा के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने विधुत उपकेंद्र का घेराव कर एसडीओ अश्वनी पाण्डेय को ज्ञापन सौंपते हुये 24 घण्टे के अंदर विधुत कनेक्शन को जोड़ते हुए मीटर गड़बड़ी जैसी समस्या को दूर करने की मांग की।जिलाध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि समयांतराल ऐसा नही हुआ तो यूनियन वृहद आंदोलन का रुख अख्तियार करेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी।इस सम्बंध में एसडीओ अश्वनी पाण्डेय ने बताया कि कनेक्शन जोड़ने का निर्देश दिया गया है।मीटर गड़बड़ी की समस्या के लिए जिले से डेटा मंगवाया जा रहा है,शीघ्र ही मीटर सही करवाया जायेगा।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago