पाँचवे पीठाधीश्वर चन्द्र देव शरण महाराज की धूमधाम से मनाई गई पुण्यतिथि

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को अनन्त पीठ आश्रम के पाँचवे पीठाधीश्वर चन्द्रदेव शरण महाराज की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम में चन्द्रदेव शरण महाराज के जीवन पर पाँचवे पीठाधीश्वर चन्द्र देव शरण महाराज की धूमधाम से मनाई गई पुण्यतिथि डाला गया,कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्वेता जयसवाल ने कहा कि, बाबा सादगी और सद्भाव के प्रतीक है, जिनका जीवन निरंतर नाम जप में ही बीता, वही भूपेंद्र श्रीवास्तव ने विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि, चंद्र देव शरण महाराज संत थे। डॉ किरण पाठक ने कहा कि पीठाधीश्वर महाराज बड़े सरल और सहज थे, दीन दुखियों के प्रति समर्पण का भाव था।इसी क्रम में आश्रम के पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास ने कहा कि, जो कुछ भी आश्रम में दिख रहा है यह सब विगत संतों का आशीर्वाद और उनकी कृपा से ही संभव हुआ है, आगे उन्होंने कहा कि महाराज का, राम नाम में अटूट विश्वास था निरंतर यही उपदेश देते थे, भगवान का नाम स्मरण करते रहो सब कुछ ठीक हो जाएगा।इस दिव्य अवसर पर गरीबो को आञ्जनेय दास व विश्व हिंदू युवा सेना के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पण्डित विनय मिश्रा द्वारा कम्बल बाटा गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ उपेंद्र श्रीवास्तव, डॉ किरण पाठक,डॉ आरती पाण्डेय, मीरा गुप्ता,प्रेम शंकर पाठक, विश्राम शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, अनीता जायसवाल, प्रियंका मिश्रा, अनमोल मिश्रा, मुरलीधर मिश्र, अवधेश पाल, बलराम पाण्डेय, पंडित विनय मिश्र, डॉ विनय तिवारी, डॉक्टर संजय सिंह, कृष्ण मुरारी तिवारी, हरिशंकर पाण्डेय सहित तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पीपीगंज में छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल: जबरन संबंध का दबाव, जांच के आदेश

गोरखपुर/पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने कारोबारी के…

2 hours ago

प्रयागराज कोर्ट का आदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज होगी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज की विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ…

3 hours ago

Samajwadi Party का बागियों के लिए ‘वापसी फॉर्मूला’: राज्यसभा वोट से खुलेगा रास्ता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Samajwadi Party (सपा) ने अपने बागी विधायकों की घर वापसी के…

3 hours ago

क्या कहता है आपका मूलांक? जानें इस सप्ताह का अंक ज्योतिष भविष्यफल

साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…

4 hours ago

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास में आज का दिन क्यों खास है?

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…

4 hours ago

जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त एक नजर में

🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…

5 hours ago