गेहूं फसल की पैदावार को लेकर डॉ के एम सिंह ने किसानों को दिया जानकारी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के नानपारा में आचार्य नरेंद्र देव एवं कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह एवं निर्देशक प्रसार डॉ ए पी राव के कुशल निर्देशन में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ के एम सिंह ने बोई की गई गेहूं की फसल में पहला पानी 20 दिन पर सिंचाई करने के लिए किसानों को जानकारी देते डॉ सिंह ने बताया कि किसान ध्यान रखें पानी हल्का लगाना जरूरी है। धान-गेंहूँ फसल चक्र में बोए गए गेहूं की फसल में जब पहला पानी लगाते हैं उस समय धान की फसल के अवशेष सड़ने की प्रक्रिया शुरू होती है, जिसमें नत्रजन की अधिक उपयोगिता होती है। अतः किसान भाइयों को पानी के ठहराव के उपरान्त या खेत में घुसने की अवस्था पर 45 किलो ग्राम प्रति एकड़ की दर से यूरिया का भुरकाव कर दें।
डॉ सिंह ने बताया कि खेत में खरपतवार प्रबंधन के लिए 30 से 35 दिन पर खरपतवार नाशक दवा का प्रयोग करें। खरपतवार प्रबंधन करने के लिए सल्फोसल्फ्यूरान व मैट्सल्फ्यूरान मिथाइल 16 ग्राम प्रति एकड़ को 30 से 35 दिन अथवा क्लोडिनाफॉप एवं मैट्सल्फ्यूरान मिथाइल 160 ग्राम को फ्लैट फैन नोजल के माध्यम से स्प्रे करें किसान भाई इसी क्रम में किसानों को जानकारी देते हुए बताया की फसलों के लिए कृषि विभाग से मिलीं जानकारी को ध्यान देकर फसलों के पैदावार करें तो फसलों का मुनाफा बढियां होगा l

rkpshomnath

Recent Posts

गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदकों की झड़ी, गोरखपुर मंडल में दिखाएंगे दम

जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…

53 minutes ago

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

3 hours ago

जनहित के सवालों पर जवाब चाहिए, टालमटोल नहीं

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…

3 hours ago

सांकेतिक भाषा सीखेगी गोरखपुर पुलिस, विशेष जरूरत वाले लोगों से संवाद होगा आसान

पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…

3 hours ago

निर्माण कार्य के चलते खोराबार बाईपास चौराहे पर भीषण जाम

बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…

3 hours ago