गेंहू की सिंचाई करने गये व्यक्ति का शव अपने ही खेत मे मिला

मदनपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार 26/11/2023 को थानाक्षेत्र मदनपुर अंतर्गत ग्राम पिडरा निवासी चंद्रशेखर यादव (55 वर्ष) पुत्र स्व0राज बलम यादव रात्रि में गांव मे अपने गेहूं के खेत में सिंचाई करने गए थे, स्थानीय लोगों द्वारा रविवार की सुबह 07:00 बजे चंद्रशेखर यादव का शव उनके खेत में पड़ा देखकर, उनके परिजनों एवं स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की गई ततपश्चात पंचायत नामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवरिया भेजा गया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक चंद्रशेखर यादव रात्रि में अपने गेहूं के खेत में सिंचाई करने के लिए गए हुए थे। रविवार की सुबह स्थानीय लोगों द्वारा इनका सर फटा हुआ मृत अवस्था मे देखा गया। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी व्यक्ति द्वारा उनके सर पर ईंट अथवा किसी वस्तु से प्रहार किया गया है। मृतक चंद्रशेखर यादव द्वारा विगत एक वर्ष पूर्व गांव के ही रामदेव कुशवाहा (उम्र 35 वर्ष) पुत्र रामप्यारे कुशवाहा से 10 बिस्सा जमीन बैनामा कराया गया था, तथा उसी जमीन में सिंचाई करते समय उक्त घटना घटित हुई है। उनके परिजनों एवं स्थानीय लोगों से जानकारी करने पर इनकी मृत्यु के कारणों के संबंध में कुछ स्पष्ट नहीं हो रहा है। मृतक चंद्रशेखर यादव के दो पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं। घटनास्थल ग्राम पिड़रा थाना मदनपुर से 08 किलोमीटर पूर्व दिशा में है। माहौल को देखते हुए मौके पर स्थानीय पुलिस मौजूद है।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

8 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

8 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

8 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

8 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

8 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

8 hours ago