Categories: Uncategorized

गुरु नानक देवजी के 554वें प्रकाश पर्व पर विशेष

गुरु नानक देव की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक

आग लगी आकाश में झर-झर गिरे अंगार
संत न होते जगत में तो जल मरता संसार

दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)
प्राचीन काल से भारत की धरती ऋषि-मुनियों एवं संतों की पावन धरा रही है व संस्कृति एवं सभ्यता को आगे बढ़ाने में विभिन्न कालखंडों में अलग अलग महान संत, महात्माओं एवं ऋषियों का हमेशा मार्गदर्शन रहा है। भारत वर्ष अपनी अध्यात्मिक श्रेष्ठता के कारण ही विश्वमंच पर धर्म गुरू की उपाधि से अपनी अलग पहचान रखता है। गुरु नानक देव भारत की महानतम आध्यात्मिक विभूतियों में से एक थे।
गुरु नानक देवजी ने अपना पूरा जीवन समाज को सदमार्ग दिखाने के लिए समर्पित किया था, भारत और पूरे विश्व में महान संत और सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देवजी का 554वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। कहा जाता है कि कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष कि पूर्णिमा तिथि पर गुरु नानक देव का जन्म हुआ था। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को है, इसलिए 27 नवंबर को ही सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जयंती मनाई जा रही है। गुरु नानक देव की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।
गुरुनानक देव सिखों के प्रथम गुरु थें। सिख धर्म की स्थापना 15वीं शताब्दी में भारत के उत्तर-पश्चिमी पंजाब प्रांत में गुरुनानक देव ने की थी। गुरुनानक देव के अनुयायी इन्हें गुरु नानक, बाबा नानक और नानकशाह नामों से संबोधित करते हैं। अंधविश्वास और आडंबरों के कट्टर विरोधी नानक का जन्म 1469 में कार्तिक पूर्णिमा को पंजाब (पाकिस्तान) क्षेत्र में रावी नदी के किनारे स्थित तलवंडी गांव में एक हिंदू परिवार में हुआ । तलवंडी को अब ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है। तलवंडी पाकिस्तान के लाहौर जिले से 30 मील दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।
16 वर्ष की उम्र में गुरुनानक देव का विवाह गुरदासपुर जिला के लाखौकी नामक स्थान की रहने वाली सुलक्खनी से हुआ। इनके दो पुत्र श्रीचंद और लख्मी चंद थें। पुत्रों के जन्म के बाद गुरुनानक देव अपने चार साथी मरदाना, लहना, बाला और रामदास के साथ तीर्थयात्रा पर निकल पड़े। 1521 तक इन्होंने तीन यात्राचक्र पूरे किए, जिनमें भारत, अफगानिस्तान, फारस और अरब के मुख्य मुख्य स्थानों का भ्रमण किया। इन यात्राओं को पंजाबी में “उदासियाँ” कहा जाता है। गुरु नानक देव ने 7500 पंक्तियों की एक कविता लिखी थी, जिसे बाद में गुरु ग्रन्थ साहिब में शामिल कर लिया गया। ‘गुरु ग्रंथ साहिब’ सिख संप्रदाय का प्रमुख धर्मग्रंथ है। गुरुनानक देव ने मृत्यु से पहले अपने प्रिये शिष्य भाई लहना को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था, जो बाद में गुरु अंगद देव के नाम से जाने गए।
गुरुनानक देव ने करतारपुर नामक एक नगर बसाया, जो अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित नारोवाल जिले में है। भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा से करतारपुर 3.80 किलोमीटर दूर है। गुरुनानक ने अपनी जिंदगी के आखिरी 17 साल 5 महीने 9 दिन यहीं करतारपुर में गुजारे थे और 22 सितंबर 1539 को अपनी जिंदगी की आखिरी सांस ली थी। सिख समुदाय के लिए करतारपुर साहिब एक पवित्र तीर्थ स्थल है।
गुरु नानक देव ने सदा ही पूरी मानवता के कल्याण के लिए सोचा और समाज को हमेशा सत्य, कर्म, सेवा, करुणा और सौहार्द का मार्ग दिखाया। उनके अनुयायियों में हिन्दू और मुस्लिम दोनों ही थे; तभी तो उनके बारे में एक लोकोक्ति अत्यंत लोकप्रिय रही

गुरु नानक एक शाह फ़क़ीर,
हिन्दू का गुरु, मुस्लिम का पीर।

गुरु नानक देव ने सदियों पहले जिस लंगर परंपरा की शुरुआत की थी वह परंपरा आज भी कायम है I दरअसल, बचपन में गुरु नानक देव के पिता मेहता कालू ने एक दिन घर में सौदा (राशन) लाने के लिए नानक को पैसे दिए थे। नानक घर से निकले तो रास्ते में कुछ भूखे साधु-संत दिखाई दिए। नानक ने उसी पैसों से सभी भूखों को भोजन करवा दिया और खाली हाथ घर लौट आए। पिता द्वारा राशन लाने के लिए दिए गए पैसों से नानक देव ने संतों को भोजन कराया था, उसी की याद में आजकल गुरुद्वारों में लंगर होता है। आज भी प्रतिदिन गुरुद्वारा में अरदास (प्रार्थना) के अंत में कहा जाता है— ‘नानक नाम चढ़दी कला तेरे भाणे सरबत दा भला’ ।
मेरा (युद्धवीर सिंह लांबा, वीरों की देवभूमि धारौली ) मानना है कि गुरु नानक की शिक्षाओं को आत्मसात कर मनुष्य को न केवल अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए, बल्कि अपनी भावी पीढ़ियों को भी प्रेरणा देते हुए संस्कारवान बनाना चाहिए।
गुरु नानक देव की शिक्षाएं हमें सत्य एवं सामाजिक सद्भावना के मार्ग पर चलने का ज्ञान देती है । गुरु नानक देव जी ने जो शिक्षा एवं संदेश समाज को दिया, वह आज भी प्रासंगिक है और समूची मानवता के लिए बहुमूल्य मार्ग दर्शन है, जिन्हें अपनाकर मनुष्य अपने जीवन को सफल बना सकते है। जब तक हम उनकी दी गई शिक्षाओं को नहीं अपनाते तब तक हमारा जीवन अधूरा है।

नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार,
जो श्रद्धा कर सेव दे, गुरु पार उतारण हार।

rkpnews@desk

Recent Posts

पेपर लीक की आशंका से टूट रहा युवाओं का भरोसा, भर्ती परीक्षाओं की साख पर उठ रहे सवाल

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दावों के बावजूद हर परीक्षा के बाद उठते हैं संदेह, अभ्यर्थी…

13 minutes ago

यूपी-112 बनी अभ्यर्थी की उम्मीद, पांच मिनट में पहुंचाया परीक्षा केंद्र

पुलिस भर्ती परीक्षा छूटने से बची, यूपी-112 की त्वरित कार्रवाई की हर ओर सराहना महराजगंज…

16 minutes ago

मत्स्य पालन योजनाओं के लिए 28 जून तक करें आवेदन, विभागीय पोर्टल हुआ सक्रिय

मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना सहित चार योजनाओं का मिलेगा लाभ संत कबीर नगर (राष्ट्र की…

22 minutes ago

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन नामांकन

वीरता, खेल, विज्ञान, कला सहित छह श्रेणियों में असाधारण प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान संत…

25 minutes ago

योग बंधन–2026: दक्षिण प्रशांत देशों के साथ योग से जुड़ा वैश्विक स्वास्थ्य और सद्भाव का संदेश

गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में 12 प्रशांत देशों के प्रतिभागियों ने की सहभागिता गोरखपुर…

29 minutes ago

नगर पंचायत मगहर में 9.50 लाख रुपये के नाला सफाई टेंडर पर उठे सवाल, स्थानीय लोगों ने जांच की मांग की

नगर पंचायत के संसाधनों से हो रही सफाई, फिर ठेकेदार की भूमिका क्या? संत कबीर…

33 minutes ago