बागेश्वर धाम हादसा: बारिश से बचने को लगाए गए टीन शेड के गिरने से अफरा-तफरी


दरबार क्षेत्र में सुबह 7:30 बजे हुआ हादसा, कई श्रद्धालु घायल

छतरपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बागेश्वर धाम के दरबार क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बारिश से बचाव के लिए लगाए गए टीन शेड का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसा उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु दरबार में उपस्थित थे और बारिश से बचने के लिए शेड के नीचे एकत्र हुए थे।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शेड अधिक भार सहन नहीं कर सका और एकाएक गिर गया, जिससे उसके नीचे मौजूद कई श्रद्धालु घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्वयंसेवकों और सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और घायलों को पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

घटना के बाद कुछ देर के लिए दरबार की कार्यवाही भी बाधित रही। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

8 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

8 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

8 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

8 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

8 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

9 hours ago