गैर इरादतन हत्या में मामले में आरोपी को कोर्ट ने किया दोषमुक्त

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)। गैर इरादतन हत्या व मारपीट कर गंभीर चोटे पंहुचाने के नौ वर्ष पुराने मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश ई०सी० एक्ट उमेश चन्द्र पाडेय ने आरोपी छोटे लाल को दोषमुक्त होने का आदेश पारित किया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना जहाँगीराबाद के ग्राम कुटी मौजा जहाँगीराबाद निवासी सुशील ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गाँव के छोटे लाल से कुछ विवाद हुआ। जिसमें बीच बराव करवाने आये अन्नू को छोटे लाल द्वारा मारा-पीटा गया गाली-गलौज के साथ मार-पीट में आयी चोटों के कारण करीब 20 दिन बाद अन्नू की मौत हो गयी थी। इस मामले में आरोपी छोटे लाल पर स्थानीय थाने में अ0सं0 09/14, धारा 304, 323, 504, भा०दं०सं० का मुकदमा दर्ज हुआ था।
निर्धनता के कारण उक्त मामले के अभियुक्त की ओर से निःशुल्क पैरवी के लिए जरिये जेल अधीक्षक बाराबंकी द्वारा एक प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी भेजा गया जिसमें सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय में स्थापित लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम को उक्त वाद की पैरवी हेतु निर्देशित किया गया था। सिस्टम में नियुक्त चीफ डिफेन्स काउन्सिल विनोद कुमार तिवारी, डिप्टी डिफेन्स काउन्सिल रंजना शर्मा व असिस्टेन्ट डिफेन्स काउन्सिल तेज शंकर श्रीवास्तव द्वारा अभियुक्तों की त्वरित पैरवी करते हुए न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखा गया।
बचाव पक्ष व अभियोजन पक्ष के तर्कों को ध्यान में रखते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश ई०सी० एक्ट उमेश चन्द्र पाडेय ने अभियुक्त छोटे लाल को दोषमुक्त होने का आदेश पारित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

लेखपाल संघ ने आंदोलन का किया एलान

3 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा विरोध गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ…

2 hours ago

अक्टूबर में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में संचारी रोगों और दिमागी बुखार की रोकथाम…

2 hours ago

ब्लू ड्रम केस’ में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल दोषी; परिजनों ने उठाई फांसी की मांग

सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान-साहिल दोषी मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड…

2 hours ago

टैक्स कम कराना है तो 20 हजार दो’—नगर निगम में रिश्वत लेते महिला राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

हाउस टैक्स घटाने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत, महिला राजस्व निरीक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार…

3 hours ago

मां करती रही बेटी का इंतजार, घर के पास ही हादसे में चली गई 18 साल की तराना की जान

मृतक की फाइलफोटो घर से महज 100 मीटर पहले छात्रा की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली की…

3 hours ago

पॉक्सो एक्ट की जानकारी देकर छात्राओं को किया जागरूक, छात्राओं ने जाने अपने कानूनी अधिकार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में छात्राओं को…

3 hours ago