जिले की जैविक खाद बनाने वाली कंपनी ने 21 बैगन खाद आसाम भेजी
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में जैविक खाद का उत्पादन करने वाली गोपाल एग्रो इंडस्ट्रीज ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है जैविक खाद की आपूर्ति के लिए। कंपनी के डायरेक्टर नारायण सिंह कौशिक ने बताया कि कंपनी ने असम के प्रमुख चाय बागानों को लगभग 1330 टन जैविक खाद का आर्डर पूरा करने के लिए खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से 21 बैगन जैविक खाद की एक बड़ी खेप रवाना की है।
उन्होने बताया कि यह पहली बार है जब खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से जैविक खाद की इतनी बड़ी मात्रा की आपूर्ति की गई है। इससे पहले कंपनी द्वारा असम को जैविक खाद की आपूर्ति सड़क मार्ग से की जाती थीl जिससे भाड़ा अधिक लगता था और खाद की कीमतें बढ़ जाती थीं। मांग के बढ़ने से उत्पादन में भी वृद्धि होगीl जिससे जिले के औद्योगिक विकास में वृद्धि होगीl
श्री कौशिक ने कहा कि रेलवे के माध्यम से जैविक खाद की आपूर्ति करने से न केवल भाड़ा कम लगा है, बल्कि खाद की कीमतें भी कम हो गई। इससे असम के चाय बागानों को फायदा होगा और वे जैविक खाद का अधिक प्रयोग कर सकेंगे।
कपंनी डायरेक्टर श्री कौशिक ने बताया कि जैविक खाद के प्रयोग से चाय बागानों में मृदा सुधार के साथ-साथ उत्पादन में लगभग 5 से 10 प्रतिशत वृद्धि के लिए अस्वस्थ किया। उन्होंने कहा कि जैविक खाद के प्रयोग से चाय में अच्छी सुगंध आएगी और जो उसकी पत्तियां होगी व मुलायम निकलेंगे जिससे चाय बागान के मालिकों को अच्छे मूल्य पर चाय बेचने का अवसर प्राप्त होगा।
गोपाल एग्रो इंडस्ट्रीज के इस उपलब्धि पर डायरेक्टर नारायण सिंह कौशिक ने सह डायरेक्टर कमलेश सिंह, चेयरमैन डीके सिंह, सीईओ सुशील कुमार सिंह और रेलवे के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…