कांग्रेस ने लार नगर में चलाया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान
लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)कांग्रेस ही भारतीय लोकतंत्र की सजग प्रहरी है। देश की एकता और अखंडता कांग्रेस के हाथ मे ही सुरक्षित है। उक्त बातें युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एआईसीसी सदस्य केशवचन्द यादव ने कांग्रेस द्वारा लार नगर में आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि आज नफरती ताकतों से देश को बचाना जरूरी है। जिला उपाध्यक्षभागीरथी प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस जन लोगों को राहुल गांधी के संदेश पत्र के माध्यम से जनता को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे हैं। जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि जनहित में पूरे देश से भाजपा सरकार को बदलने की जरूरत है। चौपाल को जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद, जिला सचिव वशिष्ठ मोदनवाल, मार्कण्डेय मिश्र, रामविलास तिवारी, अखिलेश मिश्र, शमशुल आजम, डॉ रमाशंकर पटेल, कृष्णा तिवारी, अनिरुद्ध शर्मा काशीनाथ मिश्र, डॉ परवेज , बालचन्द पटेल, नन्हे बाबा आदि ने सम्बोधित किया।
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…