जिलाधिकारी ने रबी विपणन वर्ष 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की समीक्षा

1 अप्रैल से 15 जून 2023 तक होगी गेहूं खरीद: डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आगामी 1 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे गेहूं खरीद सत्र 2023-24 की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने गेहूं खरीद से संबंधित समस्त क्रय एजेंसियों के प्रबंधकों एवं क्रय केंद्र प्रभारियों को शासन की मंशा के अनुरूप शुचिता एवं पारदर्शिता के साथ गेहूं खरीद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति संवेदनशील है। गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। इस वर्ष शासन द्वारा गेहूं के लिए 2,125 रुपये प्रति कुंतल न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है, जो कि गत वर्ष से 110 रुपये अधिक है। 1 अप्रैल से 15 जून तक गेहूं खरीद की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 52 गेहूं क्रय केंद्र को अनुमोदित किया गया है। इसमें खाद्य विभाग के 15 क्रय केंद्र, पीसीएफ के 24 क्रय केंद्र, यूपीएसएस के 2 क्रय केंद्र, पीसीयू के 7 क्रय केंद्र और एक क्रय केंद्र भारतीय खाद्य निगम के है। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर केंद्र प्रभारियों की तैनाती करने के साथ समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं व गेहूं क्रय से संबंधित उपकरण जैसे इलेक्ट्रॉनिक कांटे, नमी मापक यंत्र, छलना, विनोइंग फैन, पावर डस्टर आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए। क्रय केंद्रों पर रखे जाने वाले अभिलेख स्टॉक रजिस्टर, बोरा रजिस्टर, क्रय पंजिका, निरीक्षण पंजिका, रिजेक्शन पंजिका आदि तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। कृषकों को गेहूं मूल्य का भुगतान आधार लिंक बैंक खाते में ही किया जाएगा जो सक्रिय तथा बैंक द्वारा एनपीसीआई पोर्टल पर मैप्ड होना चाहिए। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। गेहूं का क्रय प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। गेंहू खरीद में छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष गेहूं क्रय की अवधि 1 अप्रैल 2023 से 15 जून 2023 तक निर्धारित की गई है। राज्य सरकार द्वारा मूल्य समर्थन योजना का लाभ कृषकों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य सरकार के समर्थन मूल्य योजना का लाभ उठाने के लिए कृषक को किसी भी जन सुविधा केंद्र या साइबर कैफे से खाद्य विभाग की पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान खरीद के लिए पंजीकरण करा चुके किसानों को गेहूं विक्रय के लिए पुनः पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन पंजीकरण को संशोधित कर पुनः लॉक कराना होगा।
बैठक में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) नागेंद्र कुमार सिंह, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी बीसी गौतम, एआर कॉपरेटिव अजय कुमार, पीसीएफ, यूपीएसएस, भारतीय खाद्य निगम और पीसीयू के प्रभारी अधिकारियों सहित विभिन्न लोग मौजूद थे।

टॉल फ्री नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कृषक किसी भी प्रकार की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त वे जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी तथा ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से संपर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते है।

rkpshomnath

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

2 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

2 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

2 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

3 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

3 hours ago