आई० टी० आई० चरगांवा की बैठक में परिषद ने सुनी समस्या

कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना ही संगठन का धर्म– रूपेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गुरुवार 3 जुलाई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चरगांवां में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के महिला विंग की अध्यक्ष विनीता सिंह और संचालन महामंत्री एवं प्रख्यात कवियत्री डॉ० सरिता सिंह ने किया।बैठक में परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने आई०टी०आई० के सभी कर्मचारियों की समस्याओं को सुना, तथा उसे लिखित रूप से लिया जिसे स्थानीय स्तर और शासन स्तर पर समाधान कराने का भरोसा दिलाया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराना ही संगठन का धर्म है और हम इस धर्म का निर्वहन जीवन पर्यंत करते रहेंगे। रूपेश ने आह्वान किया की जनपद के सभी कर्मचारी अपनी समस्याओं से परिषद को अवगत कराएं, हम उसके समाधान के लिए हर लड़ाई लड़ी जाएंगी। महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने सभी की समस्याओं की नोट किया उसे जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से मिलकर समाधान करने का भरोसा दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल ने कहा कि आईटीआई में संगठन का न होना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है जब तक हम अपना संगठन नहीं बनाएंगे कब तक हमारी आवाज को कोई नहीं सुनेगा, चाहे वह हमारे अधिकारी हो या सरकार। आईटीआई के कर्मचारियों ने सुझाव दिया कि यहां चुनाव हेतु संयोजक नियुक्त किया जाए जो चुनाव के लिए सभी कर्मचारीयों को तैयार किया जा सके। सबके सहमत से राम अनुग्रह यादव को संयोजकों और शिवानंद को सह संयोजक बनाया गया यह दोनों पदाधिकारी 15 दिन के अंदर चुनाव के तारीख की घोषणा करेंगे और परिषद के निर्देशन में आईटीआई में चुनाव कराया जाएगा। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल, इंजीनियर राम समुझ, अशोक पांडेय, राजेश सिंह, पंडित श्याम नारायण शुक्ल, कनिष्क गुप्ता, अनूप कुमार, अनिल द्विवेदी, इजहार अली, अशोक सिंह, डॉ एस० के० विश्वकर्मा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष विनीता सिंह, मंत्री डॉक्टर सरिता सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रीता सिंह, जामवंत पटेल, राजेश मिश्रा, राजू कुमार, अनीता सिंह, सूर्य प्रकाश यादव, मोहम्मद आरिफ शरीफ, रामकुमार, प्रशांत श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, अभिषेक यादव, रीता सिंह, रश्मि श्रीवास्तव, सुलक्षणा त्रिपाठी, सीमा सिंह, प्रतिमा श्रीवास्तव, सुधा सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

7 hours ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

12 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

12 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

13 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

13 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

13 hours ago