नाले का निर्माण कार्य दिए गए समय पर किया जाए पूर्ण-ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी गोद्धोईया पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया, जिससे समय रहते हुए नल का निर्माण कार्य कराकर
गोरखपुर के विकास कार्यों को चार चांद लगाया जा सके। गोद्धोईया
नाले का निर्माण मार्च 2025 तक दिए गए समय अनुसार हर हालत में पूर्ण कर लेना होगा कार्यों व गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, नाले के इंटरसेप्शन, डायवर्जन और ट्रीटमेंट प्लांट का काम भी इसी के साथ खत्म हो जाना चाहिए। इसमें लापरवाही बिलकुल नहीं होनी चाहिए।
गोड़धोइया नाले के दोनों तरफ इंटरसेप्ट सीवर लाइन डाली जाएगी। इस सीवर लाइन को एसटीपी से जोड़ा जाएगा। मार्च 2025 तक इसे बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। नाला निर्माण के साथ ही सीवर लाइन भी डाली जाएगी। इससे 17 वार्डों के 2.20 लाख लोगों को फायदा होगा। अलग-अलग इंटरसेप्ट सीवर लाइन से इन वार्डों के गंदे पानी को एसटीपी में लाकर साफ कर दिया जाएगा। इसके बाद पानी राप्ती नदी में छोड़ा जाएगा। पहले फेज में गोड़धोइया नाले के दोनों तरफ इंटरसेप्ट सीवरलाइन बिछाने के काम को पूरा किया जाना है। बताया कि इस मद में 474 करोड़ रुपये की स्वीकृत हो चुकी है। दरअसल, 9.7 किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण काम शुरू हो गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

10 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

13 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

13 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

14 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

14 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

14 hours ago