अंबर से धरती तक तीनों लोकों में,
चमक रहे सूर्यदेव उनको प्रणाम है।
जगत प्रकाशित जिनसे होता है,
भुवन भास्कर तुमको प्रणाम है।

सनातन धर्म में सूर्य व प्रकृति को
ईश्वर का ही रूप माना जाता है,
इसी परंपरा में सूर्य को साक्षात्
ईश्वर मान कर पूजा जाता है।

सूर्य साधना, उपासना शारीरिक,
मानसिक और सांसारिक दु:खों,
से मुक्ति देने वाली मानी जाती है,
जो रोगों से छुटकारा दिलाती है।

हिन्दू धार्मिक मान्यताओं में सूर्य
चार मूर्ति रूपों में मंगल करते हैं,
सूर्यदेव की चार मूर्तियों के गुण
और शक्तियों का वर्णन करते हैं।

प्रथम मूर्ति राजसी मूर्ति कहलाती है,
संसार की रचना करने वाली भी है,
सूर्य देव की यह मूर्ति ब्राह्मी शक्ति
के रूप में भी जानी मानी जाती है।

विष्णु रूप सूर्यदेव की दूसरी मूर्ति है,
यह सत्व, सौम्य गुणों वाली होती है,
यह मूर्ति बुराई और दुर्जनों का अंत
कर जगत का पालन करने वाली है।

सूर्य की तीसरी मूर्ति को शंकर
भगवान के रूप में पूजी जाती है,
जो उग्र या तामसी गुणों वाली है,
जो संहार शक्ति स्वरूप वाली है।

सूर्य की चौथी मूर्ति मूर्ति होने
पर भी अदृश्य रूप में रहती है,
प्रणव मूर्ति नजर नहीं आती है,
यह ॐ शक्ति स्वरूप होती है।

आदित्य दिखाई देने वाली साकार
निराकार सबमें यह शक्ति स्थित है,
इसे अति श्रेष्ठ मूर्ति माना जाता है,
यह संसार इससे ही आगे बढ़ता है।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

13 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

13 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

13 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

13 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

15 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

21 hours ago