Categories: Uncategorized

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों द्वारा आनन-फानन में सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए युवक को देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय पुत्र नाथु प्रसाद ने किसी अज्ञात कारणवश जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। जब तक परिजनों को इसकी जानकारी हुई, तब तक उनकी तबीयत काफी बिगड़ चुकी थी। परिजन तुरंत उन्हें लेकर सलेमपुर सीएचसी पहुंचे।

सीएचसी में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद संजय की स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

4 minutes ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

9 minutes ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

16 minutes ago

सिस्टम का बोझ और बुजुर्ग की पीठ…!

ज़नाब, जूते न गंदे हो जाएँ युवा साहब के,देखो इंसानियत को कीचड़ में बहा दिया।इस…

30 minutes ago

आंगनवाड़ी से माफिया तक… पिंडरा में योगी ने सुनाया पुराना किस्सा, विपक्ष पर भी बरसे

पिंडरा में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- माफिया पर कार्रवाई की बात आते…

44 minutes ago

मुसहर बस्तियों में विशेष कैंप लगाकर पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा

43 बस्तियों के 5,578 परिवारों के 24,105 सदस्यों को योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य कुशीनगर…

2 hours ago