Categories: Uncategorized

भूमि विवाद में मारपीट, पिता और दो बेटियां घायल — एक महिला के कपड़े भी फाड़े, चार आरोपियों पर केस दर्ज

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहिरौली लाला में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव इस कदर बढ़ गया कि मामला मारपीट तक जा पहुंचा। विवाद में एक व्यक्ति और उसकी दो बेटियां घायल हो गईं, जबकि एक महिला के कपड़े फाड़ने की भी घटना सामने आई है।

घटना के संबंध में पीड़िता संजीता श्रीवास्तव पत्नी रमेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही चार लोग — राजीव रंजन श्रीवास्तव उर्फ रौली, धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पूनम देवी (पत्नी धर्मेंद्र), और राज श्रीवास्तव (पुत्र धर्मेंद्र) — उनके घर पर आ धमके और जमीनी विवाद को लेकर उनके पति रमेंद्र श्रीवास्तव और बेटियों सृष्टि व शगुन के साथ मारपीट करने लगे।

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए घर का सामान बाहर फेंक दिया। जब संजीता श्रीवास्तव ने विरोध किया तो उनके कपड़े फाड़ दिए गए।

कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी चार आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज, और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सिस्टम का बोझ और बुजुर्ग की पीठ…!

ज़नाब, जूते न गंदे हो जाएँ युवा साहब के,देखो इंसानियत को कीचड़ में बहा दिया।इस…

6 minutes ago

आंगनवाड़ी से माफिया तक… पिंडरा में योगी ने सुनाया पुराना किस्सा, विपक्ष पर भी बरसे

पिंडरा में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- माफिया पर कार्रवाई की बात आते…

20 minutes ago

मुसहर बस्तियों में विशेष कैंप लगाकर पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा

43 बस्तियों के 5,578 परिवारों के 24,105 सदस्यों को योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य कुशीनगर…

1 hour ago

विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को एलिम्को शिविर में मिलेगा सहायक उपकरणों का लाभ

हाटा और कप्तानगंज में 11 व 12 सितंबर को होगा पहचान एवं मापन शिविर कुशीनगर…

1 hour ago

कृष्ण की बाल लीलाओं से गोवर्धन पूजा तक भक्ति में डूबे श्रद्धालु

माखन चोरी, कालिय नाग मर्दन और गोवर्धन धारण का सुनाया प्रसंग, जयकारों से गूंजा कथा…

1 hour ago

दलित बस्ती का मुख्य मार्ग बदहाल

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित…

2 hours ago