कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने थाना पडरौना में, आयोजित थाना समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई की,उन्होंने कहा कि प्रत्येक फरियादी की समस्याओं का गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाएगा।
डीएम ने थाना समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के साथ जन फरियादों की सुनवायी करते हुए कहा कि, राजस्व एवं पुलिस विभाग से जुडे प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि प्रकरणों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ होना चाहिये।
इस क्रम में बंजर जमीन का सीमांकन, भू विवाद, जमीन पर अवैद्य कब्जा, घरेलू विवाद, भू पैमाइश, खतौनी, पारिवारिक विवाद, मार पीट, संदर्भित मामले आए।
थाना समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह, थानाध्यक्ष, संबंधित लेखपालगण आदि उपस्थित रहे।
Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…
विजयादशमी से पहले सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, उत्सव के जोश में सुरक्षा से…
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…
धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…
बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…
दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…