निराश्रित गौशाला स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

ग्रामीणों की शिकायत पर पंचायत सहायिका निलंबित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने विकास खंड बैतालपुर के ग्राम पंचायत, बलटिकरा में स्थापित अस्थायी निराश्रित गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण कर ठंड से बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय गो आश्रय स्थल में कुल 25 गोवंश संरक्षित मिले एवं गोवंशों हेतु पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध था। गोवंश को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था की गई थी। डीएम ने ठंड के दृष्टिगत काऊ-कोट पहनाने एवं आवश्यकतानुसार अलाव जलाने का भी निर्देश दिया।

उक्त अस्थायी गो आश्रय स्थल का संचालन ग्राम पंचायत निधि से होता है। किंतु, 8 नवंबर से उक्त निधि में धन का आवंटन नहीं हुआ है, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और एडीओ पंचायत एवं अन्य संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गो आश्रय स्थल के संचालन के लिए ससमय धन का आवंटन करना अत्यंत आवश्यक है। इसमें लापरवाही क्षम्य में नहीं है।

जिलाधिकारी ने शहीद रामचंद्र विद्यार्थी ग्राम पंचायत सचिवालय भवन का भी निरीक्षण किया एवं तैनात कार्मिकों के विषय में जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने अवगत कराया कि पंचायत सहायिका पिंकी भारती विगत कई दिनों से अकारण कार्यालय नहीं आ रही है। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों ने कार्य में रुचि न लेने की शिकायत भी की, जिससे ग्रामीणों के कई आवश्यक कार्य लंबित हैं।जिलाधिकारी ने प्रथम दृष्टया उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पंचायत सहायिका को निलंबित करने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम सौरभ सिंह, सीवीओ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago