बालिका आवासीय विद्यालयों की जांच की कमान महिला अधिकारियों के हाथों में होगी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) |बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों,समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति इण्टर कालेज/जनजाति राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय/राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावासों में अध्ययनरत एवं निवासित छात्राओं के पठन-पाठन,खान-पान, रहन-सहन,चिकित्सा एवं सुरक्षा इत्यादि व्यवस्थाओं की जांच/निरीक्षण के लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा प्रत्येक विद्यालय के लिए महिला अधिकारियों को जांच अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाधिकारी के स्तर से जारी आदेश के अनुसार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गुलालपुरवा व बेहड़ा हेतु जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रियानन्दा,हरिहरपुर रैकवारी,नूरपुर कोट बाज़ार पयागपुर तथा कंचार नवलापुर विशेश्वरगंज हेतु अधि.अधि.न.पा.परि.बहराइच प्रमिता सिंह,सुजौली व कुड़वा मिहींपुरवा हेतु जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ.अर्चना सिंह बेंदौरा फखरपुर,लालपुर जलालपुर कैसरगंज तथा नयापुरवा जरवल हेतु डिप्टी कलेक्टर डॉ.पूजा यादव,जमुनहा नवाबगंज व नौतला महसी हेतु भूमि संरक्षण अधिकारी आकांक्षा यादव,मटेरा रिसिया व बेगमपुर चित्तौरा के लिए एसडीएम सदर पूजा चौधरी तथा ब्लाक तेजवापुर अन्तर्गत बेड़नापुर में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की जांच हेतु नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा बभनी रिसिया में संचालित राजकीय आश्रम पद्धति इण्टर कालेज हेतु एसडीएम सदर पूजा चौधरी,बिछिया मिहींपुरवा स्थित अनुसूचित जनजाति राजकीय आश्रय पद्धति विद्यालय हेतु जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रियानन्दा तथा नगर बहराइच स्थित राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास हेतु नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। नामित जांच अधिकारी शासनादेश/चेकलिस्ट के अनुसार प्रत्येक माह आवंटित विद्यालयों को निरीक्षण कर जिलाधिकारी को आख्या उपलब्ध करायेंगे।

rkpshomnath

Recent Posts

शराब, सिगरेट और हुक्का युवाओं की हड्डियों को कर रहे कमजोर, जानिए कैसे बचाएं अपनी सेहत

डॉ वाचस्पति शुक्ला (एम. डी.) होमियोपैथी खराब जीवनशैली से बढ़ रहा ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा, कैल्शियम-विटामिन…

29 minutes ago

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

3 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

6 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

7 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

8 hours ago