29 ए.एन.एम. को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)| मिशन रोज़गार अन्तर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत न्रइेश के जनपदों के लिए 1573 ए.एन.एम.को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार एम.एल.सी.डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने जिलाधिकारी मोनिका रानी के साथ जनपद के लिए नियुक्त 29 ए.एन.एम.को नियुक्ति पत्र का वितरण किया।
इस अवसर पर एम.एल.सी.डॉ. त्रिपाठी ने नवनियुक्त ए.एन.एम.को बधाई देते हुए कहा कि स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभाग में सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि अभिनव प्रयोगों के माध्यम से जनपद के विकास को नई दिशा प्रदान करने के लिए प्रयत्नशील जिलाधिकारी के नेतृत्व में आप लोग कठिन परिश्रम,लगन, मेहनत,समर्पण एवं सेवाभाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोगों को विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर पुण्य के भागीदार भी बने।
डीएम मोनिका रानी ने भी नवनियुक्त ए•एन•एम को बधाई देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए इससे अच्छी मिसाल क्या हो सकती है कि महिला डीएम व एमएलसी के हाथों 29 महिला एएनएम को नियुक्त पत्र प्राप्त हो रहे हैं। डीएम ने नवनियुक्त ए•एन•एम का आहवान किया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान करें। सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए डीएम ने कहा कि साकारात्मक सोच व ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह कर ज़रूरतमन्द लोगों को विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ दिलायें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एस.के. सिंह,डीसीपीएम मोहम्मद राशिद, डीएचईआईओ बृजेश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पेमे की पहली ऑफलाइन ब्रांच शुरू क्रेडिट एक्सेस को मिलेगा बढ़ावा

गिरजेश शुक्ला ने किया उद्घाटन लाप 20 लाख व पर्सनल लोन 5 लाख तक की…

21 hours ago

आबादी और कोटही माता मंदिर के बीच संचालित शराब की दुकानों पर ग्रामीणों का विरोध

जांच कर दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग, शाम होते ही लगती है भीड़…

21 hours ago

भेषजिक मुख्य परीक्षा 29 जून को

14 केंद्रों पर 6432 अभ्यर्थी होंगे शामिल एक पाली में होगी परीक्षा, सुरक्षा व निष्पक्षता…

21 hours ago

2.25 करोड़ की लागत से 12 सड़कों का शिलान्यास, बृजमनगंज के आठ वार्डों की बदलेगी तस्वीर

नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- विकास कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, समयबद्ध तरीके से…

21 hours ago

1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की समय-सारिणी जारी

4 जुलाई को प्रकाशित होगी मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची, 31 जुलाई तक आयोग को…

21 hours ago

देवरिया में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे हॉकर को तेज रफ्तार जिप्सी ने मारी टक्कर, गंभीर घायल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे एक हॉकर को…

2 days ago