योगीराज में दबंगों में नहीं है कोई डर?

नंबर की जमीन में अवैध अतिक्रमण करके किया जा रहा है कब्जा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जिले के बांसगांव तहसील के गगहा थाना अंतर्गत ग्राम सुमही में दबंगों का बोलबाला,योगी सरकार का कोई खौफ नही ।
बताते चले तहसील बॉस गांव अंतर्गत ग्राम सुमही में भू माफियाओं द्वारा आराजी संख्या 120 सहित पोखरे की जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण करके कब्जा किया जा रहा है । इन दबंग भू माफियाओं को योगीराज में नहीं है कोई खौफ। यह आरोप लगाते हुए ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमिटी के महासचिव एवं बांसगांव तहसील प्रभारी दुर्गेश मिश्र ने बताया कि, उक्त गांव में दबंगों द्वारा कुछ लोगों की पुश्तैनी जमीन आराजी संख्या 120 एवं सार्वजनिक नालियों तथा ग्राम समाज के पोखरे में अवैध अतिक्रमण करके कब्जा किया जा रहा है। गांव में अराजकता इस प्रकार व्याप्त है कि आए दिन मारपीट, गाली-गलौज सहित खेतों के मेड़ आदि काटकर ग्रामीणों के खेतों में अवैध कब्जा करने की घटनाएं आये दिन हो रही हैं।
मिश्रा ने बताया कि उक्त घटनाओं को लेकर लगातार 5 वर्षों से पत्रों एवं समाचार पत्रों के माध्यम से शासन एवं प्रशासन सहित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए, आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की जाती रही है। लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा उक्त घटनाओं को गंभीरता न से लेते हुए गलत जांच आख्या प्रस्तुत करके, मामले को फर्जी रूप से निस्तारित कर दिया जा रहा है जिससे आज तक उक्त समस्या का समाधान ना हो सका है। इस गांव में दबंगों का हौसला इस कदर बढ़ गया है कि राजस्व टीम के लिखित फैसले को भी नकार कर गुंडई के बल पर मुख्य मार्ग से सार्वजनिक नाली निर्माण के कार्य को भी बाधित कर दिया जा रहा है। इन दबंग भू माफियाओं को स्थानीय पुलिस, राजस्व विभाग एवं पंचायत विभाग आदि का संरक्षण प्राप्त होने से इनके विरुद्ध कोई जांच अथवा कार्यवाही नहीं हो पा रही है, जिससे ऐसे असामाजिक तत्वों का मनोबल दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है वही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की छवि को इन दबंगो द्वारा धूमिल किया जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

3 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

5 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

7 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

7 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

7 hours ago