भारत रत्न डाक्टर भीमराव अंबेडकर के मूर्ति का अनावरण राज्यमंत्री ने किया

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर तहसील अंतर्गत नगर पंचायत लार के पिपरा के पकड़ी वार्ड में भारत रत्न डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के मूर्ति का अनावरण राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम के हाथों किया गया राज्यमंत्री ने लोगो के साथ सहभोज में हिस्सा लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ सुनील यादव स्नेही ने सांस्कृतिक गीतों के माध्यम से किया।राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के पद चिन्हों और संकल्पों पर चलने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक एकजुटता एवं एकता से रहते हुए भाईचारे से रहने की भावना का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की देन है कि आज भारत का लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। देश की आजादी में बाबा साहब का विशेष योगदान रहा है।
बाबा साहब ने सबको समान अधिकार दिया।
उन्होंने विषम परिस्थितियों में अपना जीवन यापन करते हुए शिक्षा हासिल की।
भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर विकास कार्य कर रही है।
वरिष्ठ भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा उर्फ गुड्डन ने कहा कि बाबा साहब का बचपन संघर्षों में बीता। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को झेलकर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने कहा शिक्षित बनो,संगठित रहकर आज के युवाओं को बाबा साहब के बताए रास्तो पर चलने की जरूरत है। भाजपा की सरकार बाबा साहब के सपनो को साकार कर रही है।
बाबा साहब ने जो संविधान हमारे देश को दिया है, उसमें सबको बराबर का अधिकार प्राप्त है।
आज देश को बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर के सपने को आगे बढ़ाने और उनके द्वारा किए कार्यों पर अमल करने की जरूरत है।
अध्यक्षता कर रही नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज देवी ने कहा कि भारत रत्न डॉ० भीमराव अम्बेडकर ने अपने लिखित संविधान के जरिए जिस तरह दलित गरीबों को समाज के मुख्य धारा में लाने का काम किया वह अद्वितीय है। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में आए अतिथियों का नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज देवी द्वारा स्मृति चिन्ह भेट कर साल ओढ़ाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान कुंजबिहारी सिंह,बृजेशधर दूबे,वीरेंद्र कुशवाहा, अवधेश यादव,श्यामा सिंह,अरुण पांडेय,कमलेश तिवारी,अमूल सिंह,शमशुद्दीन अंसारी,संजय दूबे आदि ने सभी अतिथियों ने अपने भाषण के दौरान बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रभूषण सिंह ने किया। उक्त अवसर पर अमरनाथ सिंह, देवेन्द्र सिंह राजू ,निलाम्बुज मिश्र, मोदनवाल,अजय दूबे वत्स,नागेन्द्र गुप्ता,धीरज सिंह,अभिनाश सिंह,विष्णुकांत तिवारी,विनय दुबे,राममनोहर शर्मा,आनन्द कुशवाहा,अनिल ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

मानसून की पहली बारिश में उजागर हुई श्यामदेंउरवा चौराहे की बदहाल जल निकासी व्यवस्था

जाम नालियों से सड़क पर फैला गंदा पानी, एक वर्ष से टूटा पड़ा स्लैब बना…

1 day ago

बिजली विभाग का बड़ा अभियान: 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, डेढ़ लाख रुपये की वसूली

ओवरलोड पर बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ता चिह्नित, बिजली चोरी रोकने को रात्रिकालीन विशेष…

1 day ago

डीडीयू में 42 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून से, अन्य कोर्सों में सीधे प्रवेश 9 जुलाई से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश…

1 day ago

डीएम ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग…

1 day ago

भाजपा सरकार में बिजली कटौती का रिकॉर्ड टुटा -विजय रावत

जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के ख़राब होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त-विजय रावत चौबीस घंटे के…

1 day ago

हल्की बरसात और हल्की हवा मे 10घंटे से ऊपर कट जाती है बरहज की बिजली, जनता परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई…

1 day ago