मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने किया गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. यशपाल सिंह द्वारा जनपद में स्थापित स्थायी गोवंश आश्रय स्थल बढ़या-ठाठर विकास खण्ड-मेंहदावल का स्थलीय निरीक्षण पशु चिकित्साधिकारी विसौआ के उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के समय ग्राम प्रधान, केयर टेकर उपस्थित रहे। निरीक्षण के समय आश्रय स्थल पर 320 गोवंश संरक्षित मिले जिनमें शत प्रतिशत ईयर टैग लगा पाया गया। आश्रय स्थल पर 250 कुन्तल भूसा एवं 2.5 कुन्तल दाना/चोकर उपलब्ध पाया गया। आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंशो हेतु 01 बीघा नैपियर घास, 1.5 बीघा चरी एवं 8 बीघा ज्वार/चरी किराये की भूमि पर बोया गया है। आश्रय स्थल पर विद्युत की व्यवस्था उपलब्ध है। पानी पीने हेतु पानी टैंक एवं समर सेवुल लगा है। चरही/नाद की स्थिति ठीक पाया गया। आश्रय स्थल पर 07 शेड ठीक दशा में उपलब्ध है। समस्त गोवंश स्वस्थ पाये गये। आश्रय स्थल में वृक्षारोपण एवं संरक्षित गोवंशो केा आकाशीय बिजली से बचाव हेतु आश्रय स्थल में तड़ित चालक यन्त्र (लाइटनिंग कंडक्टर) लगाये जाने की आवश्यकता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

Bengal Polls: मालदा मामले में NIA का बड़ा एक्शन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 12 FIR दर्ज

कोलकाता/मालदा (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मालदा में जजों के घेराव…

25 minutes ago

डीएम का औचक निरीक्षण: कस्तूरबा विद्यालय में खामियों पर सख्ती, सुधार के निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खजूरिया का…

26 minutes ago

Iran War: नेतन्याहू बोले- मिशन अधूरा, फिर शुरू हो सकता है युद्ध; ईरान का कड़ा पलटवार

नई दिल्ली/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच घोषित सीजफायर के कुछ ही…

33 minutes ago

यूपी प्रशासन में हलचल, महत्वपूर्ण पदों पर नए चेहरों की तैनाती संभव

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट, कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रतीक्षारत सूची में लखनऊ…

9 hours ago

लागत बढ़ी, काम रुका: NHAI के बाद यूपी में भी राहत पैकेज की उठी मांग

बिटुमेन की कीमतों में उछाल से ठेकेदार परेशान, यूपी सरकार से राहत पैकेज की मांग…

9 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री अभियान की डीएम ने की दैनिक समीक्षा, 15 अप्रैल तक विशेष कैंप जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 06 अप्रैल से 15 अप्रैल तक गांववार…

12 hours ago