मराठा समुदाय को आरक्षण देने वाले मुख्यमंत्री का मुंबई में भव्य स्वागत किया जाएगा

बालासाहेब मिर्जे ने किया उद्घोष

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
इस समय जब महाराष्ट्र में मराठा समुदाय के आरक्षण को लेकर अफरा तफरी मची हुई है, वहीं राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष सत्र बुलाकर सर सकट मराठा समाज को दस प्रतिशत स्वतंत्र आरक्षण देने की मंजूरी जताई है। जिसके कारण राज्य में मराठा समुदाय जश्न मना रहा है और जल्द ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, उपमुख्यमंत्री अजीतदादा पवार का अभिनंदन घाटकोपर में किया जाएगा। ऐसी घोषणा रिपब्लिकन पार्टी, महाराष्ट्र राज्य मराठा आघाड़ी के प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब मिर्जे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान की कही है।
मराठा प्रतिष्ठान और रिपब्लिकन मराठा आघाड़ी की ओर से घाटकोपर के रमाबाई आंबेडकर नगर स्थित शहीद मेमोरियल हॉल में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का भव्य स्वागत किए जाने की जानकारी बालासाहेब मिर्जे ने दी है। वर्तमान समय में मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए पूरे महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में मोर्चे निकाले गए। मराठा समुदाय के आरक्षण के लिए पूरे राज्य में सर्वे कराया गया और रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई। इस संबंध में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस द्वारा मराठा आरक्षण पर लिए गए ऐतिहासिक निर्णय से पूरे राज्य के मराठा समाज में खुशी का माहौल है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

40 minutes ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

2 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

2 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

2 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

3 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

9 hours ago