सादुल्लानगर/ बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।सादुल्लानगर क्षेत्र में चारों तरफ गणपति पूजन महोत्सव की धूम है। गणेश पूजन उत्सव को लेकर पूजन पंडाल बनाए गए हैं। जहां श्रद्धालु विघ्नहर्ता मंगलकरता की उपासना कर रहे हैं ।पूजन पंडाल पर सुबह शाम गणपति के जयकारों के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गजानन भगवान की आरती में शामिल होने के लिए महिलाओं व बच्चों में होड़ है। अनंत चतुर्दशी तक चलने वाले पूजन के बाद सभी प्रतिमाओं को नदी में विसर्जित कर दिया जाएगा।
सादुल्लानगर हनुमानगढ़ी मंदिर में नव युवक श्री गणेश पूजा समिति के तत्वाधान में पूजा पंडाल स्थापित किया गया है। यहां सुबह-शाम महिलाएं पुरुष व बच्चे विघ्नहर्ता की आरती में शामिल हो रहे हैं। समिति के संतोष गुप्ता,अमन गुप्ता,सोनू गुप्ता, मुलायम यादव, सनी गुप्ता, राहुल मराठा, राजेश,पिंटू का विशेष योगदान है।यजमान कल्लूराम गुप्ता व राजकुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों समय आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाता है।
नव युवक श्री गणेश पूजा समिति की ओर से आयोजित उत्सव में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…
ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…