रानी दुर्गावती के शौर्य, स्वाभिमान और मातृभूमि के लिए बलिदान को समर्पित वीर रस की कविता
हाँ, वह चंदेलों की बेटी थी, गोंडों की बनी थी बहू,
माटी की आन बचाने गई, रण की धधकती धू-धू।
जन्म मिला राजमहल में, पर मन था जन-जन का,
तलवार उठी, नाम हुआ भारत के स्वाभिमान का।
दलपत का साथ मिला, गढ़-मंडला का मान मिला,
शासन की कठिन राह में दुर्गावती को सम्मान मिला।
नन्हे वीर नारायण को माता ने भी ‘शौर्य’ सिखाया,
‘राज्य, धर्म और स्वाभिमान’ का पाठ उसे पढ़ाया।
यूं मुगलों की जब सेना आई, धरती काँप उठी थी,
पर दुर्गावती की आँखों में ज्वाला तब भी जगी थी।
तीर चले, तलवारें चमकीं, रण में गर्जी वीरांगना,
कम थे सैनिक, फिर भी उसने न झुकाया सर अपना।
शत्रु बड़ा था, सेना भारी, लेकिन हौसला भारी था,
‘मातृभूमि की रक्षा’ करना उसका पहला कर्तव्य था।
विजय-पराजय की बातें बाद में, पहले ‘राष्ट्र का मान’ था,
दुर्गावती के जीवन का बस यही महान विधान था।
चंदेल मायका गर्वित था और गोंड ससुराल निहाल,
वे दोनों कुल की शान बनीं, भारत की वीर मशाल।
आज भी जब इतिहास पुकारे, गूँजता उनका नाम,
रानी दुर्गावती ‘अमर’ रहें, अमर रहे उनका सम्मान!
✍️ रचनाकार
संजय एम. तराणेकर
कवि, लेखक एवं समीक्षक
इन्दौर–452011, मध्य प्रदेश
KBC के मंच पर चमकेंगी बिहार की मुखिया ज्योति कुमारी, अमिताभ बच्चन के साथ साझा…
रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले ट्रैफिक अलर्ट! 9 अक्टूबर को सुबह 6 से रात…
एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी, गोंदिया (महाराष्ट्र) गोंदिया। 21वीं सदी के वैश्विक परिदृश्य में 6 अक्टूबर…
बालिका अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 में हासिल किया प्रथम स्थान भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भरोसा…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से…
विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए जाएंगे स्टॉल, लाभार्थियों का किया जा रहा चिन्हांकन…