तिलक समारोह से गहनों से भरा बैग चुराने का मामला सुलझा

गोरखनाथ पुलिस ने 7 लाख के आभूषण बरामद किए, मुख्य आरोपी फरार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)कोतवाली क्षेत्र के प्रगति मैरिज हॉल में 21 नवंबर को हुए तिलक समारोह के दौरान चोरी हुए गहनों के बैग को गोरखनाथ पुलिस ने बरामद कर लिया है। हालांकि घटना को अंजाम देने वाला शातिर चोर मौके से फरार हो गया। चोरी गए गहनों की कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई जा रही है।गोरखनाथ थाना पुलिस के उपनिरीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। 6 दिसंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मध्य प्रदेश निवासी आरोपी बाबी सासी धर्मशाला बाजार स्थित शराब भट्टी के पास रेलवे लाइन किनारे खड़ा है और किसी साथी का इंतजार कर रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी रेलवे ट्रैक की ओर भागने लगा। पकड़े जाने के डर से उसने हाथ में लिए झोले को फेंक दिया और ट्रैक पर आ चुकी ट्रेन का फायदा उठाकर अंधेरे में फरार हो गया। पुलिस ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।पुलिस द्वारा बरामद झोले को खोलकर देखा गया तो उसमें तिलक समारोह से चोरी हुआ पूरा सामान मौजूद था। बरामद आभूषणों में शामिल हैं—पीली धातु: 1 हार (35 ग्राम), 2 कंगन (19 ग्राम), 2 झुमके (8 ग्राम), 1 अंगूठी (1.6 ग्राम)सफेद धातु: प्लेट (156 ग्राम), नारियल (28 ग्राम), 5 पान पत्ता (22 ग्राम), मछली (22 ग्राम), 5 सिक्के (43 ग्राम), 5 सुपारी (13 ग्राम), 2 हाथ पलासी (53 ग्राम), कर्धनी पेटी (300 ग्राम)।बरामदगी के बाद मामले में धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी बाबी सासी एक सक्रिय गिरोह का सदस्य है, जो विभिन्न राज्यों में शादी-विवाह समारोह में शामिल होकर आभूषण व नकदी चोरी करता है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश जारी है।घटना से संबंधित FIR मु0अ0सं0 502/2025 धारा 303(2) BNS पहले ही दर्ज की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी किसी भी समय हो सकती है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

परधानी कै चुनाव फिर से नियरान है

सीट सामान्य भई जब से दस-पंद्रह सोच भई है सयानी भौजिक पांव गहे महतारी तुंही…

5 minutes ago

केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत की जनसभा आज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि 15…

13 minutes ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में 37405 मामलों का निस्तारण, 3.54 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण वसूली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में…

27 minutes ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा…

52 minutes ago

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में गोरखपुर विश्वविद्यालय को तीन पदक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतिभा ने एक बार फिर…

55 minutes ago

मधुबन में एक नया थाना और तीन पुलिस चौकी बनाने की कवायद तेज

भूमी आवंटन की प्रकिया ने पकड़ी गति, सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय की पहल से जगी…

2 hours ago