भाजपा विधायक के संरक्षण में चल रहा था मिलावटी तेल का धंधा

कार्यवाही न हो भरसक किया प्रयास लेकिन असफल

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l एक ओर सूबे के मुखिया जीरो टारलेंस की बात करते है वहीं दूसरी ओर उनकी ही पार्टी के विधायको की मिलावटी धन्धो में संलिप्तता सामने आ रही है। कृषि विभाग के एक बाबू के द्वारा विधायक के साथ मिलकर मिलावटी कीटनाशक दवाई के करोड़ों रुपए का हेरफेर का मामला शांत नहीं हुआ था, कि अब भाजपा के एक और विधायक के संरक्षण में अवैध बायोडीजल पेट्रोल में संलिप्तता का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। शाहजहांपुर में पिछले काफी समय से अवैध कार्य हों या फिर विभागों के भारी घोटाले नाम भाजपा विधायकों के सामने आ रहे हैं और सिर्फ कहने वाले नाम नहीं बल्कि घोटालों में अधिकारियों के साथ लिखित रूप से खुद की फर्मों पर करोड़ों के घोटाले हों या फिर अवैध कार्यों में सरपरस्ती की बात हो। ताज़ा मामला शाहजहांपुर में डीएम द्वारा अवैध रूप से संचालित बायो डीजल पंप पर कार्यवाही से लेकर एफआईआर तक का है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से संचालित 09 ऐसे बायो पंप पर कार्यवाही की गयी हैं जहां मिलावटी डीजल व पेट्रोल बगैर मानकों के बेचा जा रहा था। इस कार्यवाही की जद में शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र के ढकिया तिवारी स्थित अवैध बायो डीजल पंप भी आया, प्रशासनिक अधिकारी पहले तो नॉर्मल मोड पर कार्यवाही करने पहुंचे। लेकिन यह खबर जैसे ही भाजपा विधायक को लगी वह मौके पर ही पहुंच गए। पहले तो विधायक अधिकारियों पर जमकर बरसे और कार्यवाही में बाधा नहीं बल्कि कार्यवाही करने ही नहीं दी गयी। लेकिन जब यह बात डीएम तक पहुंची तो वह भी कहां पीछे हटने वाले उन्होंने तीन एसडीएम व दो सीओ की टीम गठित कर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पंप को सील किया गया। इस दौरान कई घंटे बीत गए लेकिन विधायक मौके से नहीं गए, पर डीएम की सख्ती के बाद कार्यवाही को रोकने में वह सफल नहीं हो सके। वर्षों से अवैध रूप से चल रहा बायो पंप किसी वर्मा जी के नाम से था, लेकिन इसे विधायक के खास लोग ही चलवा रहे थे। बहरहाल शाहजहांपुर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अवैध बायो डीजल पंप पर की गयी कार्यवाही की चर्चा आस पास जिलों तक लोगो में चर्चा का विषय बनी हुई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

1 day ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago