युवाओं, महिलाओं और किसानों पर केंद्रित है बजट, किसी ने सराहा तो किसी ने बताया चुनावी बजट

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। योगी सरकार 2.0 का बजट सोमवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया। अमृत काल का पहला बजट अब तक का सबसे अधिक पेपरलेस था। जिसमें वित्त मंत्री ने कई जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की है। विशेषकर युवाओं, महिलाओं और किसानों पर बजट में सबसे अधिक केंद्रित है।
इस बजट को लेकर “राष्ट्र की परम्परा” ने लोगों से बातचीत की। जिसमें लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई। अधिकतर लोगों ने इसे जन कल्याणकारी बजट बताते हुए सबके हितों का ध्यान रखने वाला बजट बताया।
भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि बजट में युवाओं और महिलाओं के लिए काफी कुछ हैं। खासकर विद्यार्थियों के तकनीकी दक्षता को स्मार्ट फोन व टैबलेट के ऐलान के साथ ही कई राज्य विश्वविद्यालय के लिए धन का प्रावधान किये जाने की प्रशंसा की।
पीडीबीपी लॉ कालेज के प्राचार्य डॉक्टर विजय शंकर पाण्डेय ने भी युवाओं के रोजगार के लिए किये गए प्रावधानों की प्रशंसा करते हुए इसे सर्व कल्याणकारी बजट बताया।
प्रवक्ता मो0 सईद ने इसे चुनाव से प्रेरित बजट बताया और कहा कि इसमें कर्मचारियो और मध्यम वर्ग की अनदेखी की गई है। वहीं युवाओं के लिए भी कुछ खास नहीं दिया गया है।
दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अध्यक्ष अभय सिंह का कहना है कि यह बजट एक नया उत्तर प्रदेश बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसमें सभी वर्गों के लिए प्रावधान किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने दूरगामी सोच के साथ बजट को पेश किया है। इसका सीधा लाभ आम लोगों को मिलेगा। किसानों से लेकर युवाओं, महिलाओं, खिलाड़ियों, व्यापारियों आदि को इससे लाभ मिलेगा।
डॉ रमेश कुमार ने बताया कि यह बजट निराश करने वाला नहीं है। बहुत ही सोच समझकर सरकार ने बजट को पेश किया है। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य सेवाओं पर दूरगामी योजनाएं तैयार की गई हैं। इससे आने वाले समय में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। इससे प्रदेश को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनने में सहायता मिलेगी।
समाजसेवी रीतेश त्रिपाठी का कहना था कि बजट समय की मांग के अनुरूप है। आने वाले समय में यह बजट राज्य को विकास की ओर ले जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कक्षा दो के छात्र ने दीवारों पर लिखा ‘Help’, स्कूल में मानसिक प्रताड़ना का खुलासा, चार पर FIR

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में…

48 minutes ago

उत्तर भारत में शीत दिवस और कोहरे का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-NCR में ठंड का डबल अटैक: कोहरे का अलर्ट, तापमान में गिरावट और प्रदूषण ने…

54 minutes ago

ग्रामीणों के जनआंदोलन का असर, बंधा व पक्का ठोकर निर्माण को लेकर सिंचाई विभाग हरकत में

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। केवलापुर खुर्द क्षेत्र के चानकी से जिनवापुर होते हुए आराजी सुबाईन…

1 hour ago

बलिदान सप्ताह: क्रिसमस की चकाचौंध में विस्मृत इतिहास

नवनीत मिश्र 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक का सप्ताह भारतीय इतिहास में अद्वितीय बलिदान…

1 hour ago

“विघ्नों के पार: जब गणेश सिखाते हैं समत्व का धर्म”

🕉️ “ज्ञान का प्रकाश, करुणा की धारा और धैर्य का पात्र — जब जीवन स्वयं…

1 hour ago

पुत्र के निर्माण में माता-पिता की निर्णायक भूमिका: संस्कार, संवाद और जिम्मेदारी की सीख

डॉ. सतीश पाण्डेयमहराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुत्र का जीवन केवल जन्म से लेकर शिक्षा और…

2 hours ago