सुहागरात के दिन ही जेवर लेकर फरार हो गई दुल्हन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
खजनी थाना क्षेत्र के डोरो गांव में सुहागरात के दिन ही एक दुल्हन जेवर लेकर लापता हो गई। रात में घर आए पति को जब पत्नी कमरे में नहीं मिली तो उसने घरवालों से पूछा, लेकिन वह भी नहीं जान पाए कि उनकी नई नवेली बहू कब घर से चली गई। मायके वालों से भी जानकारी न मिलने के बाद परेशान पति सोमवार को खजनी थाने पहुंच गया। थाने में तहरीर देकर उसने पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि उसे नहीं आना है तो मत आए, लेकिन जेवर, रुपये लौटा दें।
खजनी के डोरो गांव के एक युवक की शादी संतकबीरनगर में तय हुई थी। 14 नवंबर को धूमधाम से बारात गई और शादी होने के बाद 15 नवंबर को विदाई को गई। 15 को घर में कार्यक्रम चला और फिर उसी रात युवक अपने परिचित के शादी में चला गया।
16 नवंबर की रात में पति जब घर लौटा तो पत्नी लापता हो गई थी। घरवालों ने बताया कि वह रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई थी, इसके बार वह कहां गई, पता नहीं। इसके बाद युवक ने पत्नी के घरवालों से फोन पर संपर्क किया तो वह भी युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए। बोले कि हमने शादी कर दी और अब आप की जिम्मेदारी है कि वह कहां गई। यह सुनने के बाद ही युवक थाने पहुंच गया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

15 minutes ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

19 minutes ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

37 minutes ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

42 minutes ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

49 minutes ago

सिस्टम का बोझ और बुजुर्ग की पीठ…!

ज़नाब, जूते न गंदे हो जाएँ युवा साहब के,देखो इंसानियत को कीचड़ में बहा दिया।इस…

1 hour ago