युवक गुड़गांव से एक महीने पहले घर आया था
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना मेंहदावल कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा में निवासी एक 25 वर्षीय युवक विकास पाठक का शव उनके कमरे में छत की कुंडी से लटका हुआ शुक्रवार की सुबह मिला। विकास गुड़गांव में नौकरी करता था और माह भर पहले ही घर आया था।
मृतक के चाचा गिरजेश पाठक की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि विकास के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं था और वह सामान्य तरीके से रह रहा था। प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह का कहना है कि घटना के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के पीछे की वजह का पता चल सकेगा। जांच जारी है।
LAC पर PLA की तैनाती में कमी, फिर भी चीन की सैन्य क्षमता से खतरा…
BRICS 2026: नई दिल्ली में भारत का कूटनीतिक दबदबा, पहलगाम से ईरान-UAE तक हासिल की…
यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले लखनऊ…
बिहार में बंपर सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म होने की तैयारी, 1.17 लाख से अधिक…
आंखों की रोशनी कमजोर पड़ी, हौसले नहीं: नेहा-बेबी ने फुटबॉल और क्रिकेट में रचा सफलता…
BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का दम, मोदी की 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकों…