बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । विश्व आदिवासी दिवस सम्मान समारोह के अवसर पर देश के मशहूर साहित्यकार एवं पर्यावरणविद् डॉ मक्खन लाल तंवर की ओर से रचित पुस्तक ‘बात कहूं मैं खरी’ का विमोचन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय जलवायु सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मक्खन लाल तंवर अब तक 13 पुस्तक लिख चुके हैं। उनकी कृतियों को हरियाणा सरकार भी सम्मानित भी कर चुकी है। विश्व आदिवासी दिवस समारोह के मंच से विमोचन की गयी पुस्तक ‘बात कहूं मैं खरी’ एक काव्य संग्रह है। जिसमें समाज में घटित होने वाली घटनाओं के साथ-साथ विशेष रूप से पर्यावरण विषय पर कई रचनाएं लिखी गई हैं। पर्यावरण विषय पर लिखी गई यह पुस्तक वास्तव में आम जनमानस को काफी प्रभावित करने वाली है।
पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ साहित्यकार एम. रशीद, नेपाल देश के आनंद गिरि मायालु, रमेश चंद्र, प्रदीप सारंग, सपना बनर्जी’ दिनेश यादव समेत कई साहित्यकारो व पर्यावरणविद ने डॉक्टर मक्खन लाल तंवर की पुस्तक हेतु शुभकामना एवं बधाई दी।
देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…
प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…
ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…