पुरानी पेंशन योजना लागू करे सरकार -सतीश कुमार

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पुरानी पेंशन की मांग पर हिमाचल प्रदेश,राजस्थान,मध्य प्रदेश,पंजाब ,दिल्ली छत्तीसगढ़,आदि राज्य सरकारों ने पुरानी पेंशन बहाली का वादा किया और इसे पूरा करने की जुगत में लगे है। कुछ राज्यों ने इसे पूरा भी कर दिया लेकिन वर्तमान केंद्र और भाजपा शासित राज्यो में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को खारिज किया और करती आई है । पुरानी पेंशन योजना केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए वृद्धा अवस्था में लाठी के समान है । जिसको पूर्व में भाजपा की सरकार ने ही खत्म कर दिया और नया पेंशन स्किल लाई जिसमे तमाम कमियां है ।जिसका विरोध इसके लागू होने से आज तक लगातार होता रहा है ।लेकिन सरकार की मंशा पुरानी पेंशन योजना लागू करने की नही है । पुरानी पेंशन देश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बुढ़ापे की लाठी की तरह थी । जिससे पूरे जीवन भर सरकारी नौकरी के बाद कर्मचारी अपने बुढ़ापे में सम्मान के साथ जीवन यापन कर लिया करते थे ।जब की यदि सरकार के इस नए पेंशन योजना में इतनी ही अच्छाइयां है तो क्यों न देश के राजनेता भी पुरानी पेंशन का विरोध कर नए अत्यधिक लाभकारी व हितकारी नए पेंशन योजना को अपना रहे है । उक्त बातें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता का० सतीश कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा और सरकार से मांग किया की देश के कर्मचारियो के हित को देखते हुए सरकार पुरानी पेंशन योजना को बहाल करे अन्यथा पुरानी पेंशन की मांग को लेकर माकपा देश व्यापी आंदोलन करने को विवश होगी ।

rkpnews@desk

Recent Posts

नीलकंठ होटल में सपा नेताओं की बैठक, श्रेया वर्मा से हरिशंकर यादव की मुलाकात चर्चा में

अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…

2 hours ago

सुबह-सुबह एक्शन में देवरिया पुलिस, पार्कों से स्कूलों तक बढ़ी निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा; बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देवरिया…

4 hours ago

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

7 hours ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

7 hours ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

13 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

13 hours ago