सीमावर्ती क्षेत्र में नही जले अलाव, भीषण ठंड से ठिठुर रहे लोग

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में हाड़ कंपकपाने वाली ठंडक का सिलसिला तेजी से शुरू हो गया है। रुपईडीहा कस्बे के सीमावर्ती क्षेत्रों में शासन प्रशासन निकाय चुनावों की व्यवस्था में तेजी से लगा हुआ है। संबंधित अधिकारी इस क्षेत्र में न ही अलाव जलवाने की कोई व्यवस्था कर रहे हैं और न ही रैन बसेरा बनवा रहे हैं। भारत नेपाल सीमा से सटे कस्बा रुपईडीहा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। जिससे लोग घरों में दुबके रहे। कस्बा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रात को होने वाली पेट्रोलिंग में सिपाही व चौकीदार भी इस ठंड से बचने के लिए अलाव जलता हुआ ढूंढते रहते हैं। बताया जाता है कि रोज सुबह 7 बजे से ही रामलीला चौराहा , चकियारोड चौराहा , टीन मंडी व सेंट्रल बैंक चौराहों पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मजदूर आ जाते हैं व ठंड से कांपते रहते हैं। यही नहीं भारतीय क्षेत्र के विभिन्न महानगरों से रात में 2 बजे से ही रोडवेज बसों का रुपईडीहा कस्बे में आना शुरू हो जाता है। ऐसे में भारत व नेपाल के यात्री हाड़ कंपकपाने वाली ठंड से बेहाल रहते हैं। ये रोडवेज की बसें रात में 2 बजे से सुबह 11 बजे तक आती रहती हैं। इनमें दिल्ली, बरेली, मुरादाबाद, सीतापुर, लखीमपुर, वाराणसी, हरिद्वार, लखनऊ, कानपुर, जयपुर, शिमला व हिमाचल प्रदेश आदि स्थानों से नेपाली यात्री बसों से आते रहते हैं। भारत नेपाल बार्डर सुबह लगभग 6 बजे तक खुलने के कारण नेपाल जाने वाले नेपाली यात्री सेंट्रल बैंक चौराहे पर बार्डर खुलने के इंतजार में बैठे ठंड से कांपते देखे जाते हैं। राम लीला चौराहा, चकिया रोड चौराहा, सेंट्रल बैंक चौराहे पर अलाव जलाने की व्यवस्था प्रशासन को करना चाहिए। जिससे नेपाली यात्रियों व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सुबह आने वाले मजदूरों को हाड़ कंपकपाने वाली ठंड से राहत मिल सके। इस संबंध में रुपईडीहा कस्बा वासियों ने शासन प्रशासन से इन क्षेत्रों में अलाव जलाने की मांग की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भक्ति और आस्था की गूंज के बीच पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम पंचायत बचगंपुर, टोला हीरापुर में रविवार को श्रद्धा,…

5 minutes ago

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

7 hours ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

9 hours ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

9 hours ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

9 hours ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

17 hours ago